Lok Sabha Election 2024 Result : आया अंतिम चुनाव परिणाम, एक नजर में जानें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Jun 2024 10:26 AM

विज्ञापन

BJP activists celebrate the NDA's victory in the Lok Sabha elections

Lok Sabha Election 2024 Result : चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिसमें बीजेपी को 240 और कांग्रेस को 99 सीट पर विजयी घोषित किया गया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Result : लोकसभा चुनाव के अंतिम परिणाम आ चुके हैं और देश में एक बार फिर एनडीए गठबंधन सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. बुधवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा के सभी 543 निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंतिम परिणाम जारी किये जिसमें बीजेपी को 240 और कांग्रेस को 99 सीट पर जीत मिली है. अंतिम परिणाम की बात करें तो यह महाराष्ट्र के बीड निर्वाचन क्षेत्र का घोषित किया गया, जहां पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवणे ने बीजेपी की पंकजा मुंडे को 6,553 मतों से हरा दिया.

आपको बता दें कि लोकसभा में 543 सदस्य हैं, लेकिन सूरत से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 542 सीट के लिए काउंटिंग मंगलवार को हुई. बुधवार को जारी किए गए अंतिम परिणाम के अनुसार एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं.

New delhi: bjp workers celebrate the party’s lead in the lok sabha elections during the counting of votes, near the party headquarters, in new delhi

कहां हुआ बीजेपी को नुकसान

तीन हिन्दी भाषी राज्यों में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा है. बीजेपी के उम्मीदवारों ने इस बार भी मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा, लेकिन पार्टी 240 सीट पर सिमट गई. पिछले दो चुनावों में बीजेपी अपने दम पर बहुमत लाती नजर आई थी. लेकिन इस बार वह बहुमत के लिए 272 सीट के आंकड़े से कम लेकर आई है. ऐसे में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए एनडीए में सहयोगी दलों के समर्थन की जरूरत है. साल 2019 के आम चुनाव में बीजेपी को 303 जबकि साल 2014 के चुनावों में 282 सीट पर पार्टी ने जीत दर्ज की थी.

Read Also : Lok Sabha Election Result: मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप, वहीं राजस्थान- यूपी में चूकी भाजपा, केरल में खुला खाता

Lucknow: congress workers celebrate the party’s lead in the lok sabha elections amid the counting of votes, at the party office, in lucknow

एक नजर में जानें किस पार्टी को मिली कितनी सीट

चुनाव आयोग की वेबसाइट में जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजनीतिक पार्टियों को प्राप्त सीट की संख्या इस प्रकार है.

  • बीजेपी को 240 सीट
  • कांग्रेस को 99 सीट
  • समाजवादी पार्टी यानी सपा को 37 सीट
  • तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी को 29 सीट
  • द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम यानी डीएमके को 22 सीट
  • तेलुगू देशम पार्टी यानी टीडीपी को 16 सीट
  • जनता दल यूनाइटेड यानी जदयू को 12 सीट
  • शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को 9 सीट
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को 8 सीट

  • शिवसेना को 7 सीट
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 सीट
  • युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को 4 सीट
  • राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद को 4 सीट
  • मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को 4 सीट
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 3 सीट
  • आम आदमी पार्टी यानी आप को 3 सीट
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो को 3 सीट
  • जनसेना पार्टी को 2 सीट

  • भाकपा (माले) (लिबरेशन) को 2 सीट
  • जनता दल सेक्युलर यानी जेडीएस को 2 सीट
  • विदुथलाई चिरुथैगल काची यानी वीसीके को 2 सीट
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी भाकपा को 2 सीट
  • राष्ट्रीय लोक दल यानी रालोदको 2 सीट
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस को 2 सीट
  • यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल को 1 सीट
  • असम गण परिषद को 1 सीट
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 1 सीट
  • केरल कांग्रेस को 1 सीट
  • रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को 1 सीट
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी को 1 सीट
  • वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी को 1 सीट

  • ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट को 1 सीट
  • शिरोमणि अकाली दल को 1 सीट
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 1 सीट
  • भारत आदिवासी पार्टी को 1 सीट
  • सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 1 सीट
  • मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) को 1 सीट
  • आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को 1 सीट
  • अपना दल (सोनेलाल) को 1 सीट
  • आजसू पार्टी को 1 सीट
  • ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को 1 सीट
  • निर्दलीय- 7 सीट
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola