Lok Sabha Election 2024 Result Maharashtra: महाराष्ट्र में I-N-D-I-A गठबंधन का दिखा दम, NDA को हुआ बहुत बड़ा नुकसान
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Jun 2024 12:58 PM
Lok Sabha Election 2024 Result Maharashtra
Lok Sabha Election 2024 Result Maharashtra: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं. इस बार जनता ने विपक्षी गठबंधन पर ज्यादा भरोसा जताया है. जानें किसे कितनी सीट मिली.
Lok Sabha Election 2024 Result Maharashtra: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के परिणाम ने सबको चौंका दिया है. दरअसल, यहां बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 17 सीटें ही मिली जबकि, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और एसीपी (शरदचंद्र पवार) के विपक्षी महा विकास आघाडी ने 48 में से 30 सीट पर जीत का परचम लहराया. आपको बता दें कि प्रदेश में बीजेपी के सांसदों की संख्या लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में आधी से भी कम हो गई है.
बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन ने महाराष्ट्र में 45 से अधिक सीट जीतने का टारगेट रखा था लेकिन वह केवल 17 सीट जीतने में कामयाब रहा. राज्य में बीजेपी को 9 सीट मिली हैं, जो 2019 के लोकसभा चुनाव में सूबे में जीती गई 23 सीट से बहुत ज्यादा कम है. एनडीए की सहयोगी शिवसेना को 7 सीट पर जीत मिली है जबकि एक अन्य सहयोगी अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को एक सीट पर संतोष करना पड़ा.
सुप्रिया सुले ने बारामती से दर्ज की जीत
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने बारामती में पटखनी दी है. महाराष्ट्र में कांग्रेस को 13 सीट पर जीत मिली है, जो 2019 में सूबे में पार्टी द्वारा जीती गई एकमात्र सीट से बहुत ज्यादा है. इस जीत से पार्टी को संजीवनी मिली है. शिवसेना (यूबीटी) को 9 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को 8 सीट पर जीत मिली है. कांग्रेस में रहे विशाल पाटिल निर्दलीय चुनाव में थे जिन्होंने सांगली सीट पर जीत दर्ज की.
Read Also : Lok Sabha Election Result: मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप, वहीं राजस्थान- यूपी में चूकी भाजपा, केरल में खुला खाता
पिछले चुनाव का हाल
महाराष्ट्र में हुए 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में बीजेपी को 23 सीट मिली थीं, वहीं उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) ने 18 सीट पर जीत का परचम लहराया था. तत्कालीन अविभाजित एनसीपी ने चार निर्वाचन क्षेत्र पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रही थी.
चुनाव परिणाम पर क्या आई प्रतिक्रिया
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि गठबंधन के लिए प्रधानमंत्री पद का चेहरा तय करने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन बुधवार को बैठक करेगा जिसमें कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. इधर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में एनडीए के ऐसे प्रदर्शन का कारण विपक्ष का यह दुष्प्रचार है कि बीजेपी चुनावों के बाद संविधान बदलती नजर आने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










