वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लडूंगा : कान्ये वेस्ट

लॉस एंजिलिस : रैपर कान्ये वेस्ट ने एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स में दावा किया है कि वह वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लडेंगे. वर्ज की खबर में कहा गया है कि इस समारोह में 38 वर्षीय वेस्ट को माइकल जैक्सन वीडियो वैनगार्ड अवार्ड प्रदान किया गया. इस मौके पर अपने संबोधन के समापन […]
लॉस एंजिलिस : रैपर कान्ये वेस्ट ने एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स में दावा किया है कि वह वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लडेंगे. वर्ज की खबर में कहा गया है कि इस समारोह में 38 वर्षीय वेस्ट को माइकल जैक्सन वीडियो वैनगार्ड अवार्ड प्रदान किया गया.
इस मौके पर अपने संबोधन के समापन में उन्होंने घोषणा की कि वह वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लडेंगे. उन्होंने कहा,’ आप शायद ही अनुमान लगा सकें लेकिन मैंने वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लडने का फैसला किया है.”
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पिता बनने के बाद उनके जीवन में किस तरह का बदलाव आया है. कान्ये टीवी रियेलिटी स्टार किम करदाशियां के पति हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




