जस्टिन बीबर ने अस्वस्थ बच्ची को समर्पित किया अपना नया ''टैटू''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2015 11:36 AM
लॉस एंजिलिस : पॉप सनसनी जस्टिन बीबर ने अपनी बाजू पर बने नए टैटू को अपने एक निकट मित्र की बेटी को समर्पित किया है जो कि दिमाग संबंधी बीमारी लिसेंसेफली से पीडित है. 21 वर्षीय बीबर ने इंटाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करके अपना नया टैटू दिखाया. फोटो में बीबर की बाजू पर कई […]
लॉस एंजिलिस : पॉप सनसनी जस्टिन बीबर ने अपनी बाजू पर बने नए टैटू को अपने एक निकट मित्र की बेटी को समर्पित किया है जो कि दिमाग संबंधी बीमारी लिसेंसेफली से पीडित है. 21 वर्षीय बीबर ने इंटाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करके अपना नया टैटू दिखाया.
फोटो में बीबर की बाजू पर कई टैटू बने दिख रहे हैं जिनमें से अक्षर ‘जी’ नया प्रतीत होता है. उन्होंने अपने प्रिय मित्र चाड वीच की बेटी के लिए यह टैटू बनाया है.
बीबर ने कहा,’ यह उस सबसे मजबूत दंपति चाड और जूलिया वीच के लिए है जिन्हें मैं जानता हूं. उनकी बेटी जन्म से लिसेंसेफली से पीडित है. वह शानदार और बहुत प्यारी है. आप लोगों ने मुझे बेहतर बनाया है. मैं आपको अपने जीवन में पाकर आभारी हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










