गायक प्रिंस ने व्हाइट हाउस में दी प्रस्तुति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2015 11:05 AM
वाशिंगटन : अमेरिकी गायक प्रिंस ने स्टीव वंडर के साथ व्हाइट हाउस में प्रस्तुति दी. वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, सप्ताहांत में गायक प्रिंस ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा सहित 500 अतिथियों के लिए प्रस्तुति दी, जहां उन्होंने मंच पर स्टीव को भी आमंत्रित किया. समारोह में शिरकत करने वाले […]
वाशिंगटन : अमेरिकी गायक प्रिंस ने स्टीव वंडर के साथ व्हाइट हाउस में प्रस्तुति दी. वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, सप्ताहांत में गायक प्रिंस ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा सहित 500 अतिथियों के लिए प्रस्तुति दी, जहां उन्होंने मंच पर स्टीव को भी आमंत्रित किया.
समारोह में शिरकत करने वाले अतिथियों में सियारा, जॉन बोन जोवी और जेम्स टेलर शामिल थे. समारोह में प्रिंस ने अपने चर्चित गीत ‘किस’ और ‘पर्पल रेन’ सुनाये.
फैशन डिजाइनर नईम खान और जेना लियोंस, टीवी तथा फिल्म सितारे टेलर पेरी, कोनी ब्रिटन, ट्रेसी एलिस रॉस, एंजेला बेसेट और गायली किंग ने भी समारोह में शिरकत की.
इसके अलावा कई चर्चित चेहरों, राजनीतिज्ञों और सरकारी सलाहकारों सहित अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटियों – मालिया (16) और साशा (14) ने भी प्रिंस के कार्यक्रम का आनंद लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










