मुंबई में बॉलीवुड सनसनी सनी लियोन के खिलाफ मामला दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2015 12:15 PM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड सनसनी सनी लियोन एक नये विवाद में पड गयी हैं. उन पर सोशल नेटवर्किग साइट पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है और इस संबंध में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. सनी लियोन सहित कुछ अनजान लोगों के खिलाफ यह एफआइआर दर्ज की गयी है. आरोप है कि वे वेबसाइट व […]
विज्ञापन
बॉलीवुड सनसनी सनी लियोन एक नये विवाद में पड गयी हैं. उन पर सोशल नेटवर्किग साइट पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है और इस संबंध में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.
सनी लियोन सहित कुछ अनजान लोगों के खिलाफ यह एफआइआर दर्ज की गयी है. आरोप है कि वे वेबसाइट व सोशल साइट के माध्यम से समाज मेंअश्लीलताफैला रही हैं. खबरों के अनुसार, उन पर साइबर कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार, सनी लियोन के खिलाफ एक महिला ने मामला दर्ज कराया है. उक्त महिला का आरोप है कि उन्हें नेट सर्फिंग के दौरान सनी से जुडी ईल पोस्ट और तस्वीरें मिलीं. उक्त महिला का नाम अंजली पालन है, जो मुंबई ठाणे की हैं. उन्होंने डोम्बीवली पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज कराया है. डोम्बीवली पुलिस ने यह मामला साइबर सेल को रेफर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




