अमिताभ संग ठुमके लगाने वाले अधिकारियों को नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2014 2:01 PM
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ ‘कौन बनेगा करोडपति’ के मंच पर दो आईएस अधिकारियों का डांस करना उनके लिए मुसीबत बन गया. हाल ही में ‘केबीसी’ की शूटिंग के लिए अमिताभ रायपुर गए थे. वहां स्टेज पर एडिश्नल चीफ सेक्रटरी एमके राउत और मुख्यमंत्री के ओएसडी विक्रम सिसोदिया ने अमिताभ के साथ […]
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ ‘कौन बनेगा करोडपति’ के मंच पर दो आईएस अधिकारियों का डांस करना उनके लिए मुसीबत बन गया. हाल ही में ‘केबीसी’ की शूटिंग के लिए अमिताभ रायपुर गए थे. वहां स्टेज पर एडिश्नल चीफ सेक्रटरी एमके राउत और मुख्यमंत्री के ओएसडी विक्रम सिसोदिया ने अमिताभ के साथ ठुमके लगाए.
उनके ठुमकों को तोहफा यह मिला कि राज्य सरकार ने दोनों सीनियर अफसरों इस हरकत के लिए कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया है. इन दोनों अफसरों को मुख्य सचिव ने नोटिस भेजा है.
सूत्रों के अनुसार अमिताभ का गाना ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’ इस पर दोनों अधिकारियों ने जमकर ठुमके लगाए. यह बात राज्य सरकार को पसंद नहीं आई और उन्हें नोटिस थमा दिया गया साथ ही भविष्य में इस तरह का व्यवहार ना करने की चेतावनी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










