''बिग बॉस-8 ''का टीजर रिलीज,देखें दबंग खान का अलग लुक

मुंबई: बिग बॉस सीजन 8 को सलमान खान ही होस्ट करेंगे. कुछ दिनों से यह कयास लगाये जा रहे थे कि शायद सलमान इस बार बिग बॉस में नहीं नजर आयेंगे. सारे कयासों पर से पर्दा उठाते हुए बिग बॉस का टीजर शुक्रवार को जारी किया गया. जिसमें सलमान अपने अलग लुक और अंदाज में […]
मुंबई: बिग बॉस सीजन 8 को सलमान खान ही होस्ट करेंगे. कुछ दिनों से यह कयास लगाये जा रहे थे कि शायद सलमान इस बार बिग बॉस में नहीं नजर आयेंगे. सारे कयासों पर से पर्दा उठाते हुए बिग बॉस का टीजर शुक्रवार को जारी किया गया. जिसमें सलमान अपने अलग लुक और अंदाज में नजर आ रहे हैं.अब तक इस टीजर को करीब एक लाख पचास हजार लोग देख चुके हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=zNYnHdcsi4I
गौरतलब है कि सलमान खान ने पिछली बार ही संकेत दिया था कि वे अगली बार इस शो को पेश नहीं करेंगे. उनकी जगह कई नामों पर विचार किया गया. शाहरूख खान से लेकर रणबीर कपूर तक, लेकिन कोई भी सलमान की जगह नहीं ले सका. आखिरकार सलमान को ही मनाया गया और वे मान गए. इन्हीं अटकलों पर विराम लगाने के लिए इसका टीजर रिलीज किया गया है. टीजर में सलमान पायलट के गेटअप में नजर आ रहे हैं.
विवादों से भरा शो बिग बॉस को सलमान अपने अंदाज से और अनोखा बना देते हैं. इसमें उन कलाकारों को जगह दी जाती है जो किसी न किसी कारण से चर्चा में रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




