DHOOM 4 में काम करने को लेकर शाहरुख ने कह दी ऐसी बात...

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्मों की असफलता के बाद उनके प्रशंसक निराश हैं लेकिन अभिनेता ने कहा है कि वह अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह एक ‘हिट फिल्म’ साबित होगी. पिछले साल फिल्म ‘जीरो’ की असफलता के बाद 53 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता ने अभी […]
मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्मों की असफलता के बाद उनके प्रशंसक निराश हैं लेकिन अभिनेता ने कहा है कि वह अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह एक ‘हिट फिल्म’ साबित होगी.
पिछले साल फिल्म ‘जीरो’ की असफलता के बाद 53 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता ने अभी तक अपनी अगली फिल्म के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है.
ट्विटर पर प्रशंसकों से बातचीत में शाहरुख ने बताया कि वह कुछ पटकथाओं पर काम कर रहे हैं. उनकी अगली फिल्म कब आयेगी, इस सवाल पर शाहरुख ने कहा कि जब उन्हें सही कहानी मिलेगी, तब वह फिल्म लेकर आयेंगे.
किस तरह की फिल्म पर काम कर रहे हैं शाहरुख? इस सवाल पर अपने जाने-माने हाजिर जवाबी अंदाज में शाहरुख ने कहा ‘शायद हिट फिल्म’.
एक्शन फिल्म ‘धूम’ के अगले भाग में काम करने की अफवाहों पर अभिनेता ने बड़े मजेदार ढंग से जवाब दिया कि ‘सुना तो मैंने भी है, तुम्हें कुछ और खबर मिले तो बताना’.
शाहरुख ने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही अपनी किताब पूरी करेंगे, जो वह कई सालों से लिख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




