Awez Darbar और Nagma Mirajkar का रिश्ता खत्म? कुनिका सदानंद ने किया बड़ा खुलासा

अवेज दरबार और नगमा मिराजकर का ब्रेकअप, फोटो- इंस्टाग्राम
Awez Darbar-Nagma Mirajkar Breakup: अवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप को लेकर कुनिका सदानंद के बयान के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. जानिए पूरी अपडेट.
Awez Darbar-Nagma Mirajkar Breakup: अवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते को लेकर काफी समय से ब्रेकअप की अफवाहें चल रही थीं. अब इन अफवाहों को और हवा तब मिली जब कुनिका सदानंद ने अपने हालिया इंटरव्यू में कुछ ऐसे बयान दिए जिससे फैंस ने इसे ब्रेकअप की पुष्टि मान लिया. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
कुनिका सदानंद ने क्या कहा?
Telly Masala के साथ एक इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने कहा,-“यह बहुत इमोशनल है क्योंकि दोनों के साथ मेरा बहुत अच्छा कनेक्शन था. दोनों को मैं बहुत प्यार करती हूं. मुझे पता है नगमा और अवेज ने भी एक दूसरे को बहुत सपोर्ट किया है.”
उन्होंने आगे कहा, “तो, मैं चाहती हूं कि अगर कुछ सुलह हो जाए या कुछ हो जाए. जो भी हो. अगर नहीं भी हो, दोनों को अच्छे पार्टनर मिले क्योंकि उन्हें मिले थे और शायद डेस्टिनी नहीं चाहिए थी. लेकिन मुझे उम्मीद है कि उन्हें अच्छे पार्टनर मिलेंगे.”
अवेज दरबार और नगमा मिराजकर की लव स्टोरी
अवेज और नगमा की लव स्टोरी की शुरुआत 2019 के आसपास हुई, जब दोनों सोशल मीडिया पर साथ में वीडियो बनाने लगे. उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री और डांस वीडियो लोगों को बहुत पसंद आने लगे और फैंस ने उन्हें एक कपल के रूप में देखना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 2020 तक उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया. इसके बाद दोनों ने कई रोमांटिक पोस्ट, डांस कोलैब और व्लॉग्स के जरिए अपनी जोड़ी को और भी पॉपुलर बनाया. उनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला और दोनों को एक परफेक्ट कपल माना जाने लगा.
‘बिग बॉस 19’ में की शादी की प्लानिंग
दोनों ने साथ में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में भी हिस्सा लिया, जहां उनकी केमिस्ट्री और भी ज्यादा सामने आई. शो के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते और शादी की प्लानिंग को लेकर भी बात की, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. हालांकि शो के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आने लगीं और ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गईं.
अब क्या सच्चाई है?
अभी तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










