Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

आशा भोसले का अंतिम संस्कार, फोटो- इंस्टाग्राम

Asha Bhosle Funeral: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां कई दिग्गजों ने उन्हें अंतिम विदाई दी.

विज्ञापन

Asha Bhosle Funeral: मशहूर गायिका आशा भोसले अब पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं. 92 साल की उम्र में उन्होंने 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. उनके निधन के बाद सोमवार की शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां फिल्म, संगीत के साथ-साथ राजनीति और समाज जगत से जुड़े कई दिग्गज भी मौजूद रहे और सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

विज्ञापन

संगीत जगत में बेमिसाल योगदान

आशा भोसले ने अपने लंबे और शानदार करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए हैं. उनकी आवाज ने हर तरह के संगीत को नई पहचान दी, चाहे वह रोमांटिक गीत हों, सूफी संगीत, डांस नंबर या इमोशनल नग्मे. उनके गानों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई और उन्हें भारतीय संगीत की सबसे महान गायिकाओं में शामिल किया.

एक्टिंग भी कर चुकी हैं आशा ताई

आशा भोसले ने गायकी के साथ-साथ अभिनय में भी काम किया है. 2013 में आई मराठी फिल्म ‘माई’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उन्होंने एक मां का किरदार निभाया था और उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था.

आशा भोसले का निधन कैसे हुआ?

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें काफी थकान और सीने में इन्फेक्शन की परेशानी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उनका निधन हो गया.

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Last Wish: इस हालत में दुनिया छोड़ना चाहती थीं आशा भोसले, जानकर पसीज जाएगा दिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola