Netflix Releases This Week: इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर लगेगी एंटरटेनमेंट की लॉटरी, मिलेंगी एक से बढ़कर एक रिलीज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Apr 2026 8:10 PM
नेटफ्लिक्स पर 13 से 19 अप्रैल तक की रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम
Netflix Releases This Week: इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर 'यूफोरिया सीजन 3' और 'टोस्टर' जैसे कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. जानिए पूरी लिस्ट और रिलीज डेट.
Netflix Releases This Week 13 to 19 April: इस हफ्ते नेटफ्लिक्स ने एंटरटेनमेंट का पूरा धमाका कर दिया है, क्योंकि 13 से 19 अप्रैल 2026 के बीच इतने सारे नए शो और फिल्में रिलीज हो रही हैं कि दर्शकों के पास देखने के लिए कंटेंट की कोई कमी नहीं है. अलग-अलग जॉनर की ये नई रिलीज हर तरह के ऑडियंस को ध्यान में रखकर लाई गई हैं, जिसमें रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर और कॉमेडी सभी शामिल हैं. खास बात यह है कि इस हफ्ते का लाइनअप इतना मजबूत है कि एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरा एंटरटेनमेंट मिल जाता है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते आने वाली पूरी लिस्ट, जो आपका वीकेंड और पूरा हफ्ता दोनों ही खास बना देगी.
Euphoria Season 3 – April 19
यूफोरिया का सीजन 3 लंबे इंतजार के बाद वापस आ रहा है. इस बार कहानी में 5 साल का गैप दिखाया गया है. अब सारे किरदार बड़े हो चुके हैं और अपनी जिंदगी, रिश्तों और परेशानियों से जूझ रहे हैं.
Toaster – April 15
यह एक डार्क कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक छोटी सी बात बड़ा बवाल बन जाती है. कहानी में एक ऐसा आदमी दिखाया गया है जो पैसे बचाने का बहुत शौकीन है और इसी वजह से उसकी जिंदगी उलझ जाती है. इसमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं.
Roommates – April 17
यह कहानी दो यूनिवर्सिटी के रूममेट्स की है जो एक साथ रहते हैं, लेकिन उनकी सोच और आदतें अलग होने की वजह से उनके बीच झगड़े शुरू हो जाते हैं. यह एक सिंपल लेकिन रिलेटेबल स्टोरी है.
Do Deewane Seher Mein – April 17
यह एक मॉडर्न लव स्टोरी है, जिसमें दो लोग शशांक (Siddhant Chaturvedi) और रोशनी (Mrunal Thakur) अपने डर और इनसिक्योरिटी के बीच एक-दूसरे के करीब आते हैं. इसमें प्यार और इमोशन की कहानी दिखाई गई है.
यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा साउथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










