अनु-आर्य से पूछने वाली थी राजीव का राज, तभी हुआ भयानक कार एक्सीडेंट

Updated:
विज्ञापन
Tumm Se Tumm Tak

तुुम से तुम तक

Tumm Se Tumm Tak: आज के एपिसोड में अनु और आर्य की जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है. अनु, आर्या से राजीव का सच पूछने ही वाली होती है कि तभी उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो जाता है.

विज्ञापन

Tumm Se Tumm Tak: जी टीवी का पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ में कहानी की शुरुआत बहुत ही प्यारे पल से होती है. अनु जब ऑफिस पहुंचती है, तो आर्या उसे लंच पर ले जाने का प्लान बनाता है. वह चाहता है कि दोनों साथ में अच्छा वक्त बिताएं और उनके बीच की कड़वाहट खत्म हो जाए. जब अनु पूछती है कि इस लंच की क्या जरूरत है, तो आर्या बहुत ही प्यार से कहता है कि जिंदगी में हर चीज की वजह नहीं होती, कुछ पल बस जी लेने चाहिए. आइए आपको आगे की कहानी बताते हैं.

सच के करीब पहुंची अनु

कार में जाते समय आर्य को अहसास होता है कि अनु के मन में कुछ चल रहा है. वह अनु से कहता है कि अगर उसे कोई बात परेशान कर रही है या उसके मन में कोई सवाल है, तो वह बेझिझक पूछ सकती है. आर्य की बात सुनकर अनु हिम्मत जुटाती है और वह राजीव के बारे में पूछने ही वाली होती है, जिसका सच उसे उस लेटर से पता चला था.

आर्य का हुआ खौफनाक एक्सीडेंट

अनु अपना सवाल शुरू ही कर पाती कि अचानक आर्य का गाड़ी से कंट्रोल खो गया. इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, कार सीधे एक पेड़ से जा टकराई. इस एक्सीडेंट ने अनु के सवाल और राजीव के सच, दोनों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है.

हादसा या जालंधर की साजिश?

अब सबसे बड़ा शक जालंधर पर जा रहा है. जालंधर लगातार अनु को आर्य के खिलाफ भड़का रहा है क्या उसने यह एक्सीडेंट जानबूझकर करवाया ताकि आर्या का राज सामने न आ सके. इस हादसे के बाद अब आर्य और अनु का रिश्ता किस मोड़ पर जाएगा, यह देखना काफी रोमांचक होगा.

यह भी पढ़ें: होश में आते ही अभिरा ने खोली मेहर की पोल, अब अरमान दर्ज कराएगा एफआईआर

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola