होश में आते ही अभिरा ने खोली मेहर की पोल, अब अरमान दर्ज कराएगा एफआईआर

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक बड़ा मोड़ आने वाला है. अभिरा होश में आते ही मेहर की सारी सच्चाई अरमान को बता देगी. आइए आपको आगे की कहानी बताते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. अस्पताल में भर्ती अभिरा को आखिरकार होश आ गया है. होश आते ही उसने अरमान को मेहर की उन हरकतों के बारे में बताया है, जिनसे अरमान अब तक अनजान था. अरमान अब जान चुका है कि मेहर उसे कैसे बेवकूफ बना रही थी हालांकि, एक तरफ जहां सच्चाई सामने आई है. वहीं दूसरी तरफ अभिरा की जान पर बन आई है.

मेहर को बेनकाब करने की तैयारी

अभिरा की बातें सुनकर अब अरमान ने मेहर की अक्ल ठिकाने लगाने का फैसला कर लिया है. वह किसी की भी बात सुने बिना मेहर के खिलाफ सबूत इकट्ठा करेगा. जल्द ही सबको पता चल जाएगा कि मेहर कैसे सबके खिलाफ साजिश रच रही थी. अरमान को इस बात का पछतावा होगा कि वह 8 साल तक मेहर की असलियत नहीं समझ पाया. अब अरमान मेहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर उसे जेल भेजने की तैयारी में है.

मायरा को लगेगा बड़ा सदमा

कहानी में मोड़ तब आता है जब परिवार के लोग मायरा को लेकर कड़ा फैसला लेते हैं. परिवार वाले मायरा को किशोर कारावास भेजने का मन बना रहे हैं. यह बात जानकर मायरा पूरी तरह टूट जाएगी और उसे गहरा सदमा लगेगा. दूसरी तरफ, अरमान और अभिरा मिलकर मेहर को एक्सपोज करने की प्लानिंग कर रहे थे, जिससे मायरा का दिमाग और भी ज्यादा खराब हो गया है.

क्या कोमा में चली जाएगी अभीरा?

एपिसोड में आगे आप देखेंगे कि अपनी बेटी मायरा की हालत देखकर अभिरा बुरी तरह घबरा जाएगी. उसे समझ नहीं आएगा कि वह अपनी बच्ची को कैसे बचाए. इस तनाव और घबराहट के बीच अभिरा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगेगी और वह ठीक होने के बजाय कोमा में चली जाएगी. अभिरा के कोमा में जाने की खबर से अरमान का दिमाग सुन्न हो जाएगा और वह खुद को संभाल नहीं पाएगा.

यह भी पढ़ें: दिग्विजय संग नई शुरुआत करेगी अनुपमा, कहानी में आया नया मोड़

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola