ePaper

नेहा कक्‍कड़ के एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड ने ठुकराया Bigg Boss का ऑफर, कही ये बात...

Updated at : 07 Sep 2019 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
नेहा कक्‍कड़ के एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड ने ठुकराया Bigg Boss का ऑफर, कही ये बात...

‘बिग बॉस 13’ को लेकर आये दिन नयी खबरें आ रही है. खबरों के अनुसार इस महीने के अंत में ही शो लॉन्‍च कर दिया जायेगा. शो में शामिल होने के कई कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं. पिछले दिनों खबरें थी कि शो में नेहा कक्‍कड़ के एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली भी इस […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस 13’ को लेकर आये दिन नयी खबरें आ रही है. खबरों के अनुसार इस महीने के अंत में ही शो लॉन्‍च कर दिया जायेगा. शो में शामिल होने के कई कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं. पिछले दिनों खबरें थी कि शो में नेहा कक्‍कड़ के एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा था कि उनके जिंदगी के कई राज खुलकर सामने आयेंगे. दर्शक उन्‍हें इस शो में देखने के लिए काफी उत्‍साहित थे. लेकिन अब इससे जुड़ी एक खबर सामने आ रही हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो हिमांश कोहली ने शो का हिस्‍सा बनने से इंकार कर दिया है. बॉलीवुडलाईफ की रिपोर्ट के अनुसार, हिमांश कोहली का कहना है कि, मुझे यह शो पसंद है, इसका कॉन्‍सेप्‍ट भी अच्‍छा है.’

उन्‍होंने आगे कहा कि, मुझे पसंद है जिस तरह से भाई (सलमान खान) इस शो को चलाते हैं और लोगों को एंटरटेन करते हैं. फिलहाल मैं इस शो का हिस्‍सा नहीं हूं, लेकिन मैं आनेवाले दिनों में इस शो का हिस्‍सा बनने के बारे में सोचूंगा. फिलहाल मैं दूसरी चीजों पर फोकस कर रहा हूं.’
हिमांश कोहली ने यह भी कहा कि, शो काफी शानदार है लेकिन उस चीज की अति खराब है जोकि आपका समय जाया करती है. यह वजह है कि मैं इस शो को रेगुलर फॉलो नहीं करता हूं.’

बता दें कि बीते दिनों ही हिमांश कोहली और सिंगर नेहा कक्‍कड़ के ब्रेकअप की खबरें आई थीं. नेहा ने इस ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा था कि उनके और हिमांश कोहली के बीच कुछ भी ठीक नहीं था. सोशल मीडिया पर उन्‍होंने कई इमोशनल पोस्‍ट भी किये थे.

नेहा ने कहा था, मैं इस वक्‍त यही कह सकता हूं कि सिंगर रहना मेरे लाइफ की बेस्‍ट फीलिंग है. जब मैं रिलेशनशप में थी तो मैं अपनी फैमिली और दोस्‍तों को समय नहीं दे पा रही थी. मैं अपना सारा वक्‍त एक ऐसे इंसान को दे रही थी जो उसे डिजर्व नहीं करता और बावजूद इसके वो हमेशा मुझसे शिकायत करता है कि मैं उसको समय नहीं देती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola