Prathichaya OTT Release: पॉलिटिक्स, साजिश और बदले की कहानी, OTT पर आ रही ‘प्रथीचया’

Updated:
विज्ञापन
Prathichaya OTT Release: पॉलिटिक्स, साजिश और बदले की कहानी, OTT पर आ रही ‘प्रथीचया’

Prathichaya OTT Release: ‘प्रथीचया’ अब OTT पर आ रही है. जानिए यह फिल्म कब और कहां देख सकते हैं, इसकी पूरी कहानी क्या है और इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे.

विज्ञापन

Prathichaya OTT Release: मलयालम पॉलिटिकल थ्रिलर ‘प्रथीचया’ 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब यह फिल्म OTT पर आने के लिए तैयार है. इस फिल्म में पावर, राजनीति और बदले की दमदार कहानी दिखाई गई है. अगर आपको ऐसी थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो आइए जानते हैं इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

कब और कहां देखें?

यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को JioHotstar पर रिलीज होगी. मतलब आप इसे अपने मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर आराम से देख सकते हैं.

क्या है कहानी?

इस फिल्म में एक्टर निविन पॉली एक ऐसे इंसान का किरदार निभा रहे हैं, जो पहले एक सफल टेक बिजनेसमैन होता है. उसकी जिंदगी शांत और अच्छी चल रही होती है. लेकिन अचानक सब कुछ बदल जाता है जब उसके पिता, जो केरल के मुख्यमंत्री होते हैं, एक खतरनाक साजिश में मारे जाते हैं. धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी चाल थी, जिसके पीछे एक ताकतवर मीडिया मालिक और कुछ राजनीतिक खेल छिपे होते हैं. विपक्ष भी इस मौके का फायदा उठाकर हालात को और बिगाड़ने की कोशिश करता है.

इसके बाद वह सिर्फ दुख मनाकर नहीं बैठता, बल्कि खुद सच्चाई तक पहुंचने के लिए मैदान में उतरता है. अपनी समझदारी और टेक्नोलॉजी की मदद से वह एक-एक करके इस साजिश के पीछे छिपे लोगों का पर्दाफाश करने की कोशिश करता है. इस सफर में उसे झूठ, धोखा और राजनीति के गंदे खेल का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह हार नहीं मानता.

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक बेटा अपने पिता की इज्जत और नाम को बचाने के लिए पूरी सिस्टम से लड़ जाता है.

फिल्म में कौन-कौन हैं?

इस फिल्म में निविन पॉली लीड रोल में हैं. उनके साथ कई बेहतरीन कलाकार नजर आते हैं जैसे शराफ यू धीन, बालचंद्र मेनन, मनियानपिला राजू, नीथू कृष्णा, विष्णु अगस्त्य, हरिश्री अशोकन और एन ऑगस्टीन.

निविन पॉली के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

निविन पॉली अभी अपनी नई फिल्म ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ की शूटिंग कर रहे हैं. ये एक रोमांटिक और फैमिली टाइप फिल्म होगी, जो 2026 के ओणम पर रिलीज हो सकती है.

इसके अलावा, वो राघव लॉरेंस की एक एक्शन फिल्म में भी नजर आएंगे, जो लोकेश कनगराज के यूनिवर्स का हिस्सा होगी.

यह भी पढ़ें: Jerax OTT Release Date: कॉपी मशीन से निकले जिंदा लोग, इस दिन ZEE5 पर देखें ये दिमाग घुमा देने वाली सीरीज

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola