टी-सीरीज परिवार में शोक, गुलशन कुमार के भाई दर्शन कुमार का निधन

Updated:
विज्ञापन
Darshan Kumar Death

Darshan Kumar Death

Darshan Kumar Death: टी-सीरीज से जुड़े दर्शन कुमार का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह गुलशन कुमार के छोटे भाई थे. उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सिंगर मीका सिंह सहित कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

विज्ञापन

Darshan Kumar Death: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके जाने से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर फैल गई है और कई कलाकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है.

पर्दे के पीछे रहकर किया बड़ा काम

दर्शन कुमार भले ही लाइमलाइट से दूर रहे, लेकिन उनका योगदान कम नहीं था. उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर कई कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका दिया. इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक ऐसे शख्स के रूप में थी, जो हमेशा नए टैलेंट को सपोर्ट करने के लिए तैयार रहते थे.

उनकी सादगी और मददगार स्वभाव के चलते कलाकारों और संगीत जगत से जुड़े लोगों के बीच उन्हें काफी सम्मान मिला. यही कारण है कि उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है.

मीका सिंह ने जताया शोक

सिंगर मीका सिंह ने दर्शन कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बेहद दुखद खबर है और दर्शन कुमार एक महान इंसान थे. उन्होंने हमेशा इंडस्ट्री के लोगों की मदद की और कई सिंगर्स को मंच दिया. मीका सिंह ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

गुलशन कुमार की विरासत और परिवार

दर्शन कुमार जिस परिवार से आते थे, वह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है. गुलशन कुमार ने साल 1983 में ‘सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना की, जिसे आगे चलकर T-Series के नाम से पहचान मिली.

गुलशन कुमार के निधन के बाद उनके बेटे भूषण कुमार और भाई कृष्ण कुमार ने इस विरासत को आगे बढ़ाया. आज टी-सीरीज ग्लोबल स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है. परिवार के अन्य सदस्य जैसे तुलसी कुमार और खुशहाली कुमार भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. दर्शन कुमार का जाना इस बड़े परिवार और म्यूजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं आपकी कहानी का हिस्सा हूं’, सारा अर्जुन का पिता के लिए भावुक पोस्ट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola