आर्य की हालत देख गायत्री और पुष्पा ने शादी तोड़ने का लिया फैसला, अनु के उड़ गए होश

Published by :Anushka Singh
Published at :19 Apr 2026 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
Tumm Se Tumm Tak

तुम से तुम तक / फोटो- यूट्यूब

Tumm Se Tumm Tak: अनु की मां पुष्पा अब अपनी बेटी अनु की शादी आर्य से नहीं करना चाहती है. उसे आर्य की हालत देखकर डर है कि अनु की पूरी जिंदगी सिर्फ उसकी सेवा करने में ही निकल जाएगी.

विज्ञापन

Tumm Se Tumm Tak: सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के कहानी में अब एक बहुत बड़ा इमोशनल मोड़ आ गया है. अनु और आर्य ने एक साथ बहुत मुश्किलें झेली हैं, लेकिन अब सबसे बड़ी परेशानी अनु के अपने घर से शुरू हुई है. अनु की मां पुष्पा बहुत ज्यादा डर गई हैं. वह अपने पति गोपाल से कहती हैं कि आर्य और अनु की शादी तय करके उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी. पुष्पा को गुस्सा नहीं है, बस एक मां होने के नाते डर लग रहा है कि उनकी बेटी की पूरी जिंदगी खराब न हो जाए.

हॉस्पिटल में आर्य की सेवा करती अनु

एक तरफ अस्पताल में अनु पागलों की तरह आर्य का ख्याल रख रही है. वह उसे अपने हाथों से खाना खिलाती है और हर पल उसके साथ रहती है. आर्य भी बहुत इमोशनल है और अनु से कहता है कि मैं बहुत खुशनसीब हूं जो तुम मुझे मिली. आर्य वादा करता है कि वह ठीक होकर सब कुछ सही कर देगा. लेकिन बाहर की दुनिया और समाज की बातें सुनकर पुष्पा का दिल बैठ गया है. वह हिम्मत जुटाकर आर्य की मां गायत्री से उनके घर मिलने पहुंचती है.

गायत्री- पुष्पा के बीच हुई रिश्ता तोड़ने की बात

पुष्पा कुछ बोल पाती, उससे पहले ही गायत्री उसके दिल की बात समझ जाती है. गायत्री खुद पुष्पा से कह देती है कि मैं भी नहीं चाहती कि अब अनु और आर्य की शादी हो यह सुनकर पुष्पा रोने लगती है क्योंकि वह अपनी बेटी की खुशी भी चाहती है और उसका भविष्य भी बचाना चाहती है. अब कहानी ऐसे मोड़ पर है जहां दो मांएं अपने बच्चों के रिश्ते को खत्म करने की सोच रही हैं. अब देखना होगा कि अनु अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर आर्य का साथ देगी या यह रिश्ता यहीं खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा को रिमांड रूम भेजे जाने से टूटी अभीरा, कोर्ट में दिखा इमोशनल ड्रामा

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola