''दिल मिल गये'' एक्‍ट्रेस ने रिश्‍तेदारों को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा

Published at :24 Jul 2019 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
''दिल मिल गये'' एक्‍ट्रेस ने रिश्‍तेदारों को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा

सुपरहिट टीवी सीरीयल ‘दिल मिल गये’ को भला कौन भूल सकता है. इस शो ने करण सिंह ग्रोवर, जेनिफर विंगेट और शिल्‍पा आनंद को एक अलग पहचान दी थी. करण और जेनिफर अपने कामों में व्‍यस्‍त हैं लेकिन शिल्‍पा आनंद इंडस्‍ट्री से गायब हैं. अब शिल्‍पा को ओहाना शिवानंद के नाम से जाना जाता है. […]

विज्ञापन

सुपरहिट टीवी सीरीयल ‘दिल मिल गये’ को भला कौन भूल सकता है. इस शो ने करण सिंह ग्रोवर, जेनिफर विंगेट और शिल्‍पा आनंद को एक अलग पहचान दी थी. करण और जेनिफर अपने कामों में व्‍यस्‍त हैं लेकिन शिल्‍पा आनंद इंडस्‍ट्री से गायब हैं. अब शिल्‍पा को ओहाना शिवानंद के नाम से जाना जाता है. इतने सालों बाद अब शिल्‍पा शेट्टी एकबार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. एक फेसबुक पोस्‍ट के जरिये उन्‍होंने अपने रिश्‍तेदारों के बारे में सनसनीखेज खुलासे किये हैं.

शिल्‍पा आनंद ने अपनी बहन ही सास पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने शिल्‍पा और उसकी मां को जान से मारने का कोशिश की है. उन्‍होंने फेसबुक पर लिखा, कुछ महीने पहले ही हमने मेरी बहन की सास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. मेरी बहन की सास मेरे पति की हत्‍या करके उनके इंश्‍योरेंस के पैसे हड़पने चाहती थीं.

शिल्‍पा आनंद ने खुलासा किया कि, ‘पुलिस में शिकायत करने की वजह से बहन की सास ने मुझे और मेरी मां को जान से मारने की कोशिश की थी. उन्‍होंने मेरी बहन की भी हत्‍या करने की कोशिश की थी. जब वे कामयाब नहीं हो सकीं तो अमेरिका भाग गईं ताकि वे पुलिस की पहुंच से दूर हो सके.’

शिल्‍पा ने यह भी लिखा,’ मैं इस नोट के लिए अपनी बहन की सास से कहना चाहती हूं कि यदि उसमें हिम्‍मत हैं तो वो भारत वापस आकर कानून का सामना करे.’ उनके इस पोस्‍ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. बता दें कि शिल्‍पा अपनी बहन साक्षी शिवानंद की बात कर रहे हैं जो एक कन्‍नड़ अभिनेत्री हैं. इसके अलावा उन्‍होंने तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्‍मों में भी काम किया है.

गौरतलब है कि शिल्‍पा ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. इसके बाद उन्‍होंने कुछ साउथ की फिल्‍में की और फिर साल 2006 में फिल्‍म ‘इकरार बाय चांस’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया. इसके बाद वे सीरीयल ‘दिल मिल गये’ में रिद्धिमा के किरदार में नजर आईं. वे करण सिंह ग्रोवर के आपोजिट नजर आईं. दोनों की कैमेस्‍ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. साल 2008 में सीरीयल को अलविदा कह उन्‍होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola