IPL 2026 के बीच छाया तारक मेहता का उल्टा चश्मा, असित कुमार मोदी बोले- सबसे बड़ी ताकत है अपनापन

Updated:
विज्ञापन
Asit Kumarr Modi Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

असित कुमार मोदी तारक मेहता का उल्टा चश्मा फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ऐसे समय में जब आईपीएल 2026 पूरे देश में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना दबदबा बनाए हुए है. उस समय भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा का दबदबा बरकरार है. अब असित कुमार मोदी ने शो की सफलता पर बात की.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: आईपीएल 2026 का खुमार इस समय पूरे देश पर छाया हुआ है. टीवी से लेकर मोबाइल स्क्रीन तक क्रिकेट का दबदबा देखने को मिल रहा है. इसके बावजूद असित कुमार मोदी का पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू में तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने मारी बाजी

हाल ही में जारी ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू की रिपोर्ट के अनुसार, 18 से 24 मई 2026 के दौरान तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारत का दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ओटीटी कंटेंट रहा. करीब 42 लाख दर्शकों के साथ शो ने शानदार परफॉर्म किया और कई नई ओटीटी रिलीज को पीछे छोड़ दिया. यह उपलब्धि इस बात को प्रमाणित करती है कि 18 वर्षों बाद भी दर्शकों का इस शो से जुड़ाव पहले जैसा ही मजबूत है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सफलता पर क्या बोले असित कुमार मोदी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सफलता पर बात करते हुए असित कुमार मोदी ने मनी कंट्रोल संग बात करते हुए कहा, “शो की सबसे बड़ी ताकत हमेशा से इसकी वास्तविकता और अपनापन है. हम आम लोगों की जिंदगी से जुड़ी घटनाओं को सकारात्मकता और एंटरटेनिंग तरह से दिखाते हैं. जिससके पूरी फैमिली एक साथ इसे एंजॉय कर सकें.”

लेटेस्ट एपिसोड में तरबूज की आई थी आंधी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार था, क्योंकि गोकुलधाम सोसाइटी में तरबूज की आंधी आ गई थी. जिससे जेठालाल से लेकर सोढ़ी और मेहता साहब, भिड़े परेशान हो गए थे. हालांकि बाद में हंसी और धमाका के साथ इस समस्या को दूर किया गया. वहीं, रुपा की खोई हुई अंगूठी और कचोरी से जुड़ा रहस्य भी दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल रहा था.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: तीसरी बार शो में भाग लेने पर ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- घर जैसा लगता है

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola