ePaper

‘कट मनी’ गाना सोशल मीडिया पर वायरल, बाबुल सुप्रियो ने गायक को दिया धन्यवाद

Updated at : 24 Jun 2019 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
‘कट मनी’ गाना सोशल मीडिया पर वायरल, बाबुल सुप्रियो ने गायक को दिया धन्यवाद

कोलकाता : लोकप्रिय बंगाली गायक नचिकेता चक्रवर्ती का एक गाना ‘कट मनी’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने इसकी सराहना की और लोगों के ‘अंत: विचारों’ को सामने लाने के लिए गायक को धन्यवाद दिया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस […]

विज्ञापन

कोलकाता : लोकप्रिय बंगाली गायक नचिकेता चक्रवर्ती का एक गाना ‘कट मनी’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने इसकी सराहना की और लोगों के ‘अंत: विचारों’ को सामने लाने के लिए गायक को धन्यवाद दिया.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी दी थी कि सरकारी योजनाओं के लिए मंजूर धनराशि में अपना हिस्सा मांगने वाले लोगों को सलाखों के पीछे डाल दिया जायेगा, जिसके बाद ‘कट मनी’ गाना चर्चा में बना हुआ है.

यह गीत लोगों और राजनीतिक नेताओं से अपील करता है कि जिन्होंने भी ऐसी राशि ली है, खुद को ‘जनाक्रोश’ से बचाने के लिए तुरंत पैसा लौटा दें. भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक ट्वीट में कहा, ‘नचिकेता दा ने अपने गीत में लोगों के अंत: विचारों को व्यंग्य के माध्यम से बाहर लाया है. यह व्यंग्य का सटीक उदाहरण है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola