सनी देओल के राजनीति में आने पर भाई अभय देओल ने कही यह बात...

Updated at : 28 May 2019 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
सनी देओल के राजनीति में आने पर भाई अभय देओल ने कही यह बात...

मुंबई : अभिनेता अभय देओल ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से अपने भाई सनी देओल की जीत से वह खुश हैं. अभय ने कहा कि सनी को समाज के लिए कुछ अच्छा काम करने का जुनून है और इसी कारण उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया. अभिनेता ने कहा, […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता अभय देओल ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से अपने भाई सनी देओल की जीत से वह खुश हैं. अभय ने कहा कि सनी को समाज के लिए कुछ अच्छा काम करने का जुनून है और इसी कारण उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया.

अभिनेता ने कहा, उन्हें लोगों के लिए कुछ अच्छा करने का जुनून है और वह सही मंशा से ही इसमें आये हैं. राजनीति एक अलग तरह का खेल है और हम लोग कोई नेता नहीं हैं.

अभय ने कहा, मैं उनके लिए खुश हूं और मैं समझता हूं कि वह इसे करना चाहते हैं. मुझे यकीन है कि वह इसमें भी अच्छा करेंगे. मेरा भी मानना है कि अगर आपका दिल साफ है और आपकी नीयत अच्छी है तो आप अपना रास्ता तलाश ही लेते हैं.

अभय इस वक्त अपने अगले प्रोजेक्ट ‘चॉप्सटिक’ का प्रचार कर रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर 31 मई को रिलीज होगा. सचिन यारदी निर्देशित फिल्म में मिथिला पार्कर ने भी अभिनय किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola