जून 2026 में ओटीटी पर आएगा मनोरंजन का तगड़ा डोज, ‘गुल्लक 5’ से ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ तक मचेगा धमाल

माधुरी दीक्षित और गुल्लक 5 के कलाकार, फोटो- इंस्टाग्राम
Upcoming OTT Releases In June 2026: जून 2026 ओटीटी दर्शकों के लिए शानदार रहने वाला है. ‘मां बहन’, ‘गुल्लक 5’, ‘पैट्रियट’ और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जैसी कई बड़ी रिलीज इस महीने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देंगी.
Upcoming OTT Releases In June 2026: जून 2026 ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, सोनीलिव और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. कॉमेडी, फैमिली ड्रामा, स्पाई थ्रिलर और रोमांस से भरपूर ये रिलीज दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने वाली हैं.
मां बहन
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 4 जून 2026
निर्देशक सुरेश त्रिवेणी की इस डार्क कॉमेडी में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. कहानी एक मां और उसकी दो बेटियों की है, जो आर्थिक परेशानियों के बीच जिंदगी गुजार रही हैं. लेकिन उनकी मुश्किलें तब और बढ़ जाती हैं जब उन्हें अपने घर में एक लाश छिपानी पड़ती है.
केप फियर
कहां देखें: एप्पल टीवी
रिलीज डेट: 5 जून 2026
1991 की चर्चित फिल्म ‘केप फियर’ का यह नया सीरीज वर्जन काफी दमदार माना जा रहा है. इसमें जावियर बार्डेम, एमी एडम्स और पैट्रिक विल्सन नजर आएंगे. कहानी एक ऐसे अपराधी की है, जो जेल से बाहर आने के बाद उस वकील और उसके परिवार को निशाना बनाता है जिसने उसे सालों पहले जेल पहुंचाया था.
गुल्लक सीजन 5
कहां देखें: सोनीलिव
रिलीज डेट: 5 जून 2026
मिश्रा परिवार एक बार फिर अपनी सादगी और मजेदार अंदाज के साथ लौट रहा है. इस बार उनके घर में वाई-फाई आने वाला है, जिससे परिवार की जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी और हर्ष मायर के साथ अनंत जोशी भी नजर आएंगे.
पैट्रियट
कहां देखें: जी5
रिलीज डेट: 5 जून 2026
इस स्पाई थ्रिलर में ममूटी और मोहनलाल की जोड़ी लंबे समय बाद साथ दिखाई देगी. फिल्म की कहानी एक वैज्ञानिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सरकार की निगरानी तकनीक का पर्दाफाश करता है.
ऑफिस रोमांस
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 5 जून 2026
जेनिफर लोपेज इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में एक कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव की भूमिका निभा रही हैं. प्रमोशन की रेस में दो सहकर्मियों की प्रतिद्वंद्विता धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है.
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
कहां देखें: जियोहॉटस्टार
रिलीज डेट: 19 जून 2026
पहले सीजन की सफलता के बाद यह सीरीज अब नए ट्विस्ट के साथ लौट रही है. कहानी शानविका और कुलदीप के रिश्ते और बदले की भावना के इर्द-गिर्द घूमेगी. इस बार दोनों के बीच सत्ता और ताकत की लड़ाई भी देखने को मिलेगी.
अवतार: फायर एंड ऐश
कहां देखें: जियोहॉटस्टार
रिलीज डेट: 24 जून 2026
जेम्स कैमरून की चर्चित फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है. फिल्म में पैंडोरा की दुनिया में एक नए और खतरनाक कबीले की एंट्री दिखाई जाएगी. सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना और केट विंसलेट एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- Samuk: एलियंस से भिड़ेंगे अक्षय कुमार? बनेगी भारत की सबसे बड़ी एलियन एक्शन फिल्म, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










