यो यो हनी सिंह का ''इसे कहते हैं हिपहॉप'' लुभा रही है फैंस को

मुंबई:युवा दिलों की धड़कन मशहूर रैपर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने फैंस के बीच कुछ अलग करते नजर आ रहे हैं. वे इस बार हिपहॉप करते दिख रहे हैं. जिस गाने में वे हिपहॉप कर रहे हैं उसके बोल हैं ‘इसे कहते हैं हिपहॉप’. यह उनके फैंस को काफी […]
मुंबई:युवा दिलों की धड़कन मशहूर रैपर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने फैंस के बीच कुछ अलग करते नजर आ रहे हैं. वे इस बार हिपहॉप करते दिख रहे हैं. जिस गाने में वे हिपहॉप कर रहे हैं उसके बोल हैं ‘इसे कहते हैं हिपहॉप’. यह उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है. इसमें वे खुद पर फॉर्म करते नजर आ रहे हैं. 3 मिनट 21 सेकेंड के इस गाने में हनी सिंह अपनी जिंदगी की कहानी बयान कर रहे हैं.
हनी सिंह ने अपने नए गाने को वर्ल्ड म्यूजिक डे यानी 21 जून को रिलीज किया. इससे पहले इसी साल हनी सिंह ‘ब्लू आइज’ लेकर आए थे जो हिट हुआ था. इस गाने को भी टी सीरीज पर रिलीज किया गया है. बॉलीवुड में ‘लुंगी डांस’ के हिट होने के बाद यो यो हनी सिंह को इस गाने से बहुत उम्मीदें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




