अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, कल होगा टाइटल का खुलासा

AA22xA6 Poster
AA22xA6 Poster Out: अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6 का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज होते ही वायरल हो गया है. जंगली पंजे वाले इस लुक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब 8 अप्रैल को उनके जन्मदिन पर फिल्म के टाइटल का बड़ा खुलासा किया जाएगा.
AA22xA6 Poster Out: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Allu Arjun एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म, जिसे फिलहाल AA22xA6 नाम से जाना जा रहा है, का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस पोस्टर ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह कई गुना बढ़ गया है.
रहस्यमयी पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता
रिलीज किए गए पोस्टर की खास बात यह है कि इसमें किसी स्टार का चेहरा नहीं दिखाया गया है, बल्कि एक खतरनाक जंगली जानवर का पंजा नजर आ रहा है. नुकीले नाखूनों वाला यह हाथ फिल्म के एक्शन और इंटेंस थीम की ओर इशारा करता है. इस अनोखे अंदाज ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है.
बर्थडे पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज
अल्लु अर्जुन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का टाइटल पोस्टर 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा. खास बात यह है कि इसी दिन उनका जन्मदिन भी है, ऐसे में फैंस के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा.
दमदार टीम के साथ बन रही फिल्म
इस मेगा प्रोजेक्ट को मशहूर डायरेक्टर Atlee निर्देशित कर रहे हैं, जो अपने भव्य और मसालेदार सिनेमा के लिए जाने जाते हैं. वहीं फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर दीपिका पादुकोण नजर आएंगी, जिससे फिल्म का स्टार पावर और भी बढ़ गया है.
यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की जाएगी और इसमें भारी भरकम वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. फिल्म को सन पिकचर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है, जिसके प्रोड्यूसर कलानिधि मारन हैं.
यह भी पढ़ें: ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज, अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










