#MeToo कैंपेन को अभी समझ ही रहे हैं हम...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2018 10:55 PM
मुंबई : फिल्मकार अनुराग कश्यप ने गुरुवार को कहा कि भारत में ‘मी टू’ अभियान ने सालों से भरे गुस्से को बाहर निकाला है. कश्यप का उनके पूर्व साझेदार और फिल्म निर्देशक विकास बहल से कानूनी विवाद चल रहा है. बहल पर फैंटम फिल्म्स की एक कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. कश्यप, […]
मुंबई : फिल्मकार अनुराग कश्यप ने गुरुवार को कहा कि भारत में ‘मी टू’ अभियान ने सालों से भरे गुस्से को बाहर निकाला है.
कश्यप का उनके पूर्व साझेदार और फिल्म निर्देशक विकास बहल से कानूनी विवाद चल रहा है. बहल पर फैंटम फिल्म्स की एक कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था.
कश्यप, बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंतेना द्वारा शुरू की गयी इस कंपनी को विवाद के बाद अब बंद कर दिया गया है. बहल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कथित रूप से कोई सक्रियता नहीं दिखाने को लेकर कश्यप और मोटवाने को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है.
हालांकि कश्यप और मोटवाने ने इन आरोपों का खंडन किया है. कश्यप ने इंटरव्यू में कहा था कि अभी हम इस अभियान को समझ रहे हैं और अभी इस दिशा में आगे बढ़ ही रहे हैं. उन्होंने कहा था कि इस अभियान के तहत लोगों का सालों का गुस्सा बाहर आयेगा और तब लोगों को पता चलेगा कि सही रास्ता क्या है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










