बॉक्स ऑफिस नबर्स पर राम चरण का आया रिएक्शन, बोले- नए एक्सपेरिमेंट करने की आजादी

Updated:
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस नबर्स पर राम चरण का आया रिएक्शन, बोले- नए एक्सपेरिमेंट करने की आजादी

राम चरण जल्द ही पेड्डी में नजर आने वाले हैं. मोस्ट अवेटेड मूवी 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसी बीच साउथ एक्टर ने बताया कि बॉक्स ऑफिस नंबर्स का क्या महत्व होता है.

विज्ञापन

साउथ स्टार राम चरण जल्द ही फिल्म पेड्डी में नजर आने वाले हैं. इसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर भी दिखाई देंगी. इसी बीच उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस नबर्स की अहमियत पर खुलकर अपनी राय रखी. अभिनेता का मानना है कि फिल्मों की कमाई कलाकारों के करियर पर असर डालती है, लेकिन सिर्फ यही किसी की सफलता तय नहीं करती.

बॉक्स ऑफिस नंबर्स के महत्व पर राम चरण क्या बोले

राम चरण ने एएनआई से बातचीत में कहा कि किसी फिल्म का अच्छा बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस कलाकारों को आगे जाकर नई फिल्म दिलाने में मदद करता है. उनके मुताबिक जब कोई फिल्म अच्छा बिजनेस करती है तो अभिनेता और मेकर्स दोनों के पास अलग तरह की कहानियों और किरदारों पर एक्सपेरिमेंट करने की आजादी होती है. उन्होंने आगे कहा कि नंबर महत्वपूर्ण जरूर हैं, लेकिन सिर्फ कमाई के आधार पर किसी कलाकार की पहचान तय नहीं की जा सकती.

फिल्म के लिए मजबूत कंटेंट भी है जरूरी

राम चरण का कहना है कि दर्शकों का प्यार और मजबूत कंटेंट भी उतना ही जरूरी होता है. उनका मानना है कि अगर कलाकार सिर्फ बॉक्स ऑफिस के दबाव में काम करने लगें तो सिनेमा की रचनात्मकता प्रभावित हो सकती है. इसलिए सफलता को सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं करना चाहिए.

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के बारे में

यह स्पोर्ट्स ड्रामा एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो खेल के माध्यम से अपनी पहचान तलाशता है. पेड्डी को बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है. इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है, ईशान सक्सेना ने आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले सह-निर्माण किया है और इसे मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स की ओर से प्रस्तुत किया गया है. फिल्म में राम, जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू जैसे कलाकार हैं. इसमें राम क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ खेलते नजर आएंगे. मूवी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, करण जौहर ने क्यों किया सबको अनफॉलो? खुद बताई वजह

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola