ePaper

VIDEO: सपना चौधरी चलीं इश्‍क लड़ाने, कार की बैक सीट पर किया ऐसा धमाकेदार डांस

Updated at : 20 Sep 2018 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: सपना चौधरी चलीं इश्‍क लड़ाने, कार की बैक सीट पर किया ऐसा धमाकेदार डांस

सपना चौधरी इंटरनेट की सनसनी बन गई हैं. उनका कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है. उनके भोजुपरी, पंजाबी, हरियाणवी और बॉलीवुड के म्‍यूजिक वीडियोज जितने पॉपुलर होते हैं उतने ही रियल लाइफ के वीडियोज भी छाये रहते हैं. सपना चौधरी स्‍टेज पर जितना अपना डांस इंज्‍वॉय करती हैं रीयल […]

विज्ञापन

सपना चौधरी इंटरनेट की सनसनी बन गई हैं. उनका कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है. उनके भोजुपरी, पंजाबी, हरियाणवी और बॉलीवुड के म्‍यूजिक वीडियोज जितने पॉपुलर होते हैं उतने ही रियल लाइफ के वीडियोज भी छाये रहते हैं. सपना चौधरी स्‍टेज पर जितना अपना डांस इंज्‍वॉय करती हैं रीयल लाईफ में भी वे इतनी ही मस्‍तीखोर हैं. हाल में वे दोस्‍तों संग मस्‍ती करती नजर आईं. इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है.

सपना चौधरी ने कार की पिछली सीट पर गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्‍म का चर्चित गाना ‘किसी डिस्को में जायें…’ गाने पर डांस किया. वे सिर पर पल्‍लू लेकर डांस कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/Bn3VZ2ghHzZ/?utm_source=ig_embed_loading

हरियाणा की मशहूर डांसर इस वीडियो में मस्‍तीभरे मूड में नजर आ रही हैं. सपना चौधरी इनदिनों हर तरफ तहलका मचाये हुए हैं. उन्‍होंने ‘बिग बॉस 11’से खासा लोकप्रियता हासिल की थी. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आने लगी हैं. उनका मेकओवर भी फैंस को पसंद आ रहा है. पिछले दिनों उनके फोटोशूट की तसवीरें भी छाई हुई थी.

VIDEO: सपना चौधरी का इस ‘रॉकस्‍टार’ पर आया दिल, फिर कर दिया रिजेक्‍ट

VIDEO: सपना चौधरी का ऐसा मेकओवर, ‘हरियाणा की छोरी’ की धमकी सुन छोरा हो गया दीवाना

सपना चौधरी अभय देओल के साथ फिल्‍म नानू की जानू के एक गाने में नजर आ चुकी हैं. हाल में उन्‍होंने भोजपुरी फिल्‍म ‘बैरी कंगना 2’ में स्‍पेशल सॉन्‍ग भी किया था. इसे अलावा वे पंजाबी के स्‍पेशल सॉन्‍ग में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं.

गौरतलब है कि सपना चौधरी जल्‍द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वे ‘दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट्स’ में एक्टिंग करती नजर आयेंगी. जल्‍द ही वे बड़े पर्दे पर दिखेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola