‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो’… ट्रोलिंग के बीच Shilpa Shinde का करारा जवाब, देखें नया रील

Updated:
विज्ञापन
Shilpa Shinde reply to trollers

ट्रोल्स पर शिल्पा शिंदे फोटो- इंस्टाग्राम

Shilpa Shinde: झूठे आरोपों को लेकर दिए गए बयान के बाद शिल्पा शिंदे विवादों में घिर गई हैं. AICWA ने कार्रवाई की मांग की है, जबकि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो’ लिखकर नया रिएक्शन दिया.

विज्ञापन

Shilpa Shinde: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिरी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में ऐसा खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. एक पॉडकास्ट के दौरान शिल्पा ने बताया कि सालों पहले उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के निर्माता के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, वे पूरी तरह सच नहीं थे. उनके मुताबिक उस समय कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा विवाद इतना बढ़ चुका था कि उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था.

शिल्पा पर कार्रवाई करने की हो रही मांग

इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. विवाद बढ़ता देख ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) भी मैदान में उतर आया. संगठन ने एक ऑफिशियल बयान जारी करते हुए शिल्पा के इस कबूलनामे को बेहद गंभीर मामला बताया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की.

शिल्पा शिंडे ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

बढ़ती आलोचनाओं के बावजूद शिल्पा पीछे हटती नजर नहीं आ रहीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया रील वीडियो शेयर किया, जिसमें अपने अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया. वीडियो पर लिखा था, “बी अ वुमन… हमेशा तैयार रहो कहने के लिए, जो उखाड़ना है उखाड़ लो.” इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जो लोग जलते हैं, उन्हें जलने दो और अपनी एनर्जी बेकार की चीजों में खर्च मत करो. यही नहीं, उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह एक डायलॉग पर लिप-सिंक करती दिखीं. वीडियो में कहा गया, “सब साफ बोलने के चक्कर में जिंदगी से आधे लोग साफ हो गए.”

क्या था पूरा मामला

बता दें कि साल 2016 में शिल्पा शिंदे ने ‘भाबीजी घर पर हैं’ छोड़ते समय निर्माताओं पर उत्पीड़न, पेमेंट न मिलने और खराब कार्य माहौल जैसे आरोप लगाए थे. बाद में यह मामला समझौते के जरिए खत्म हुआ. दिलचस्प बात यह है कि 2025 में शिल्पा ने इसी शो में वापसी की. उन्होंने बताया कि शो के लेखक की वजह से उन्होंने कमबैक किया और अब उनकी पूरी टीम के साथ अच्छी बॉन्डिंग है.

यह भी पढ़ें- अलीबाग में यश-राधिका ने खरीदी करोड़ों की प्रीमियम प्रॉपर्टी, शाहरुख-विराट के बने पड़ोसी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola