शाहरुख खान के सिग्नेचर पोज का पुलिस कर रही ऐसा इस्तेमाल, ''बादशाह'' ने तारीफ में कही यह बात

गुवाहाटी : हिंदी फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने राज्य में यातायात जागरूकता फैलाने के लिए अपने बांह फैलाये हुए रोमांटिक पोज का इस्तेमाल करने पर असम पुलिस की तारीफ की है. ‘बादशाह ऑफ बॉलीवुड’ के नाम से जाने जाने वाले शाहरुख खान ने असम पुलिस के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, […]
गुवाहाटी : हिंदी फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने राज्य में यातायात जागरूकता फैलाने के लिए अपने बांह फैलाये हुए रोमांटिक पोज का इस्तेमाल करने पर असम पुलिस की तारीफ की है.
‘बादशाह ऑफ बॉलीवुड’ के नाम से जाने जाने वाले शाहरुख खान ने असम पुलिस के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, मुझे लगता है कि इस पोज ने सबसे अच्छा संदेश व्यक्त किया है. कृपया, यातायात नियमों का पालन करें.
The best message I think this pose has conveyed. Please please follow traffic rules. https://t.co/9lyFqj2ZB6
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 27, 2018
जलुकबाड़ी के एसीपी पोनजीत दोवेराह ने पिछले दिनों अपने ट्विटर हैंडल से एक ग्राफिक के साथ संदेश शेयर किया था. इस ग्राफिक में ‘किंग खान’ अपने एक हाथ में एक कार्ड पकड़े हुए हैं, जिस पर लिखा है कि ट्रैफिक नियम का कृपया पालन करें.
The universal pose of @iamsrk has touched all down the ages, but please read the message also #FollowTrafficRules @MorigaonPolice @Darrangpol @cachar_police @KamrupPolice pic.twitter.com/OlOIk93AYq
— Ponjit Dowarah (@ponjitdowarah) July 26, 2018
असम पुलिस सामाजिक मुद्दों और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




