20 साल बाद इस फुटबॉलर ने दोहराया इतिहास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2018 4:25 PM
मास्को : दिदिएर डेसचैम्प्स ने विश्व कप फाइनल में क्रोएशिया पर 4-2 की जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खिलाड़ियों के जश्न मनाते हुए डांस करने और उन पर ड्रिंक्स उड़ेलने के बाद कहा कि फ्रांस ‘खुशी के सागर में गोते लगा रहा’ है. कोच प्रेस कांफ्रेंस में बोलने की शुरुआत करने ही वाले […]
मास्को : दिदिएर डेसचैम्प्स ने विश्व कप फाइनल में क्रोएशिया पर 4-2 की जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खिलाड़ियों के जश्न मनाते हुए डांस करने और उन पर ड्रिंक्स उड़ेलने के बाद कहा कि फ्रांस ‘खुशी के सागर में गोते लगा रहा’ है.
कोच प्रेस कांफ्रेंस में बोलने की शुरुआत करने ही वाले थे कि मास्को के लुजनिकी स्टेडियम में पत्रकारों से खचाखच भरे कमरे में टीम के खिलाड़ी आ गए और इस दौरान डिफेंडर बेंजामिन मेंडी जश्न की अगुआई कर रहे थे जो बिना शर्ट के डांस कर रहे थे.
डेसचैम्प्स ने इसके बाद खुद को संभालने का प्रयास करते हुए फ्रांस की दूसरी विश्व कप जीत पर अपना नजरिया रखा. वह 1998 में पेरिस में ब्राजील को 3-0 से हराकर खिताब जीतने वाली फ्रांस की टीम के कप्तान भी थे. उन्होंने कहा, ‘मेरी कहानी खिलाड़ियों के साथ जुड़ी है. यह बहुत ही सम्मान और खुशी की बात है कि एक खिलाड़ी के रूप में 20 साल पहले मुझे इसका अनुभव करने का मौका मिला और यह फ्रांस में था इसलिए यह हमेशा मेरे साथ रहेगा.
इसे भी पढ़ें…
FIFA WC Final : फ्रांस 20 साल बाद दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, क्रोएशिया ने जीता दिल
डेसचैम्प्स ने कहा, लेकिन इन्होंने जो किया वह भी उतना ही बड़ा और उतना ही खूबसूरत है. फ्रांस को मारियो मानजुकिच के आत्मघाती गोल से बढ़त मिली. इवान पेरिसिच ने इसके बाद क्रोएशिया को बराबरी दिलाई लेकिन एंटोनी ग्रिजमैन ने पेनल्टी पर गोल दागकर फ्रांस को आगे कर दिया. पाल पोग्बा और काइलियान एमबापे ने इसके बाद दूसरे हाफ में गोल दागकर टीम को 4-1 से आगे किया.
मानजुकिच हालांकि क्रोएशिया की ओर से एक और गोल करने में सफल रहे. डेसचैम्प्स ने कहा, आज के युवा बच्चों के लिए- मेरा 22 साल का एक बेटा है. हम विश्व चैंपियन थे लेकिन इसे समझने के लिए वे काफी छोटे थे. उन्होंने कहा, लेकिन अब जो पीढ़ी 10, 15 या 20 बरस की है, उसके पास यह अनुभव, यह खुशी है. हम कल या आगामी दिनों में महसूस करेंगे कि उन्होंने क्या किया है.
इसे भी पढ़ें…
FIFA WC : फुटबॉल विश्व कप के सफल आयोजन पर पुतिन को गर्व
डेसचैम्प्स दुनिया के सिर्फ तीसरे व्यक्ति हैं जिन्होंने खिलाड़ी और कोच दोनों के रूप में विश्व कप जीता है. वह ब्राजील के मारियो जगालो और जर्मनी के फ्रेंज बैकेनबायर की सूची में शामिल हो गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










