ePaper

बॉलीवुड में शाहरुख के 26 साल : SRK ने कहा, उम्मीद है मैंने आपके दिलों के थोड़ा छुआ है

Updated at : 26 Jun 2018 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड में शाहरुख के 26 साल : SRK ने कहा, उम्मीद है मैंने आपके दिलों के थोड़ा छुआ है

मुंबई : फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि वह लगातार दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे. शाहरुख खान ने सुपरस्टार के रूप में फिल्मी दुनिया में 26 साल का सफर पूरा कर लिया है. 25 जून 1992 को प्रदर्शित हुई हिंदी फिल्म ‘दीवाना’ से बाॅलीवुड में अपने करियर की शुरुआत […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि वह लगातार दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे. शाहरुख खान ने सुपरस्टार के रूप में फिल्मी दुनिया में 26 साल का सफर पूरा कर लिया है.

25 जून 1992 को प्रदर्शित हुई हिंदी फिल्म ‘दीवाना’ से बाॅलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करनेवाले अभिनेता ने करीब तीन दशकों का समय व्यतीत करने पर अपनी भावनाएं ट्विटर पर साझा की हैं.

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि प्यार, खुशी, दुख, डांसिंग, असफल होने और सफलता का स्वाद चखा. उम्मीद है कि मैंने आपके दिलों को छुआ है और उम्मीद है कि मैं जीवन भर ऐसा करता रहूंगा.

‘रोशनी मेरी बहुत दूर तक जाएगी, पर शर्त ये है कि सलीके से जलाओ मुझको दिल्ली के रहनेवाले शाहरुख खान ने फिल्मों में आने से पहले ‘फौजी’ धारावाहिक में काम किया था.

उन्होंने ‘दीवाना’ से फिल्मी दुनिया का सफर शुरू किया था और ‘बाजीगर’ से वह सुपरस्टार बन गये. शाहरुख खान की आनेवाली फिल्म आनंद एल राय की ‘जीरो’ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola