अमिताभ-जया की शादी की 45वीं सालगिरह, अभिषेक ने कहा- अगले 45 वर्षों तक हंसते रहें...!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2018 7:39 PM

विज्ञापन

मुंबई : अभिषेक बच्चन ने अपने माता-पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को उनकी 45वीं विवाह वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं. अभिषेक (42) ने इंस्टाग्राम पर उन्हें बधाई दी और उनकी वर्ष 1973 में आयी फिल्म ‘अभिमान’ की एक तस्वीर भी यहां साझा की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘मैं कामना करता हूं कि […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिषेक बच्चन ने अपने माता-पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को उनकी 45वीं विवाह वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं. अभिषेक (42) ने इंस्टाग्राम पर उन्हें बधाई दी और उनकी वर्ष 1973 में आयी फिल्म ‘अभिमान’ की एक तस्वीर भी यहां साझा की.

https://www.instagram.com/p/BjjXr7KDaYe/

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘मैं कामना करता हूं कि आप दोनों अगले 45 साल तक यूं ही हंसते रहें, प्रेम से रहें. 45 वीं विवाह वर्षगांठ की बधाई मां-पा. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं.’ ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन तले बनी फिल्म ‘अभिमान’ की रिलीज से ठीक पहले अमिताभ जया विवाह बंधन में बंध गये थे.

रविवार को अमिताभ बच्चन ने भी अपने आधिकारिक ब्लॉग पर अपने प्रशंसकों और समर्थकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा. उन्होंने लिखा, ‘पुष्प और शुभकामनाएं हमारे घर की शोभा बढ़ा रहे है… हमारे विवाह की वर्षगांठ, तीन जून 1973…, …. 45 साल पूरे.’ बच्चन ने यह भी बताया कि वह अपने विवाह की वर्षगांठ नहीं मना पायेंगे क्योंकि उनकी पत्नी कहीं यात्रा पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola