जातिवादी टिप्पणी के लिए शिल्पा शेट्टी ने आखिर मांग ही ली माफी

मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल के एक साक्षात्कार में अपनी कथित जातिवादी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा है कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया और उनकी मंशा किसी की भावना को आहत करने की नहीं थी. मुंबई पुलिस ने कल कहा कि वह उस शिकायत की […]
मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल के एक साक्षात्कार में अपनी कथित जातिवादी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा है कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया और उनकी मंशा किसी की भावना को आहत करने की नहीं थी.
मुंबई पुलिस ने कल कहा कि वह उस शिकायत की जांच कर रही है, जिसमें जातिवादी मुहावरे के इस्तेमाल के लिए शिल्पा और सलमान खान पर मामला दर्ज करने की मांग की गयी है. शिल्पा (42) ने ट्विटर पर माफी मांगी.
अभिनेत्री ने लिखा, मेरे पिछले साक्षात्कार के दौरान मेरे कुछ शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया. किसी की भावनाओं को आहत करने की मंशा के साथ कुछ भी नहीं कहा गया था.
शिल्पा ने कहा, अगर ऐसा हुआ है तो मैं माफी मांगती हूं. जाति और पंथ की विविधता की खासियत वाले अपने देश पर मुझे गर्व है. मैं उनका सम्मान करती हूं.
पुलिस के मुताबिक रोजगार अघाड़ी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव नवीन रामचंद्र लाडे ने अंधेरी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने कथित जातिवादी टिप्पणी के लिए दोनों अभिनेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




