चुपके से शादी नहीं करूंगी… मंगलसूत्र वाले लुक पर कंगना रनौत का आया धमाकेदार रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन
Kangana Ranaut mangalsutra look

कंगना रनौत फोटो- इंस्टाग्राम

कंगना रनौत उस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी, जब उन्हें मंगलसूत्र और चूड़िया पहने स्पॉट किया गया. फैंस कंफ्यूज हो गए कि ये क्या है. अब एक्ट्रेस ने अपने लुक को लेकर रिएक्ट किया.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत उस समय चर्चा में आईं, जब उन्हें हरी चूड़ियां और मंगलसूत्र पहने देखा गया. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स कहने लगे कि क्या एक्ट्रेस ने सीक्रेटली शादी तो नहीं कर ली है. आखिर उनका परफेक्ट मैन कौन है. अब राजनेता ने इन रूमर्स पर सफाई दी है.

मंगलसूत्र पहने वीडियो पर कंगना ने किया रिएक्ट

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वायरल हुए वीडियो का स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया. जिसमें वह एथनिक आउटफिट, मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं. इस वीडियो के बारे में सफाई देते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें कई कॉल आ रहे हैं, जिनमें पूछा जा रहा है कि इसमें इतनी बड़ी बात क्या है. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह गुपचुप तरीके से शादी नहीं करेंगी. उन्होंने लिखा, “मैं हर दिन शहर और आसपास के इलाकों में शूटिंग कर रही हूं, किसी ने मेकअप में मेरी यह तस्वीर खींच ली और अब मुझे इतने सारे फोन आ रहे हैं, लेकिन शादीशुदा महिला के लुक में इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स हर तरह के रोल करते हैं, मैं गुपचुप तरीके से शादी नहीं करूंगी, मैं वादा करती हूं.”

इस फिल्म की शूट में बिजी हैं कंगना रनौत

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्वीन 2’ की शूटिंग में बिजी थीं और उनका वायरल लुक इसी फिल्म से जुड़ा है. एक सोर्स ने एचटी को बताया, “कंगना ने मुंबई में ‘क्वीन 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है और वह ‘गैयटी’ में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तभी उन्हें अचानक डेंटिस्ट के पास जाना पड़ा. उन्हें अपना कॉस्ट्यूम बदलने का समय नहीं मिला. उनकी शादी नहीं हुई है, यह सिर्फ उनके लुक का हिस्सा था. उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पैपराजी बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं और उनके पास कुछ भी समझाने का समय नहीं था.” जल्द ही कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विद्धता’ रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 7वें दिन भी नहीं थमी कमाई

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola