Bigg Boss 11: 5 November: घर से बेघर हुईं ढिंचैक पूजा, जानें क्‍या बनना चाहती थीं सपना चौधरी?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2017 9:12 AM

विज्ञापन

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ को एक महीने से ज्‍यादा हो गयो है और शुरुआत से ही यह घर अखाड़ा बना हुआ है. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कई सदस्‍य नॉमिनेट हुए थे और शो के होस्ट सलमान खान ने यह कहकर घरवालों को डरा दिया था कि नॉमिनेशन में 8 […]

विज्ञापन

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ को एक महीने से ज्‍यादा हो गयो है और शुरुआत से ही यह घर अखाड़ा बना हुआ है. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कई सदस्‍य नॉमिनेट हुए थे और शो के होस्ट सलमान खान ने यह कहकर घरवालों को डरा दिया था कि नॉमिनेशन में 8 सदस्‍यों के नाम है तो एक से ज्‍यादा सदस्‍य घर से बाहर हो सकते हैं. लेकिन हाल ही वाईल्‍ड कार्ड इंट्री करनेवाली यूट्यूब सनसनी ढिंचैक पूजा घर से बाहर हो गईं.

सेल्फी मैंने ले ली आज और स्वैग वाली टोपी जैसे अपने गानों से यूट्यूब स्टार बनीं पूजा ने कहा, घर में रहने के दौरान मैंने मजे किए. मेरी इच्छा थी कि मुझे थोडा और समय शो में रहने का अवसर मिलता. मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार से मिल सकूंगी और दुख है कि बिग बॉस के अपने नए परिवार की मैं कमी महसूस करुंगी.’

पूजा के बेघर होने के से पहले सभी सदस्‍यों ने अपना राज खोले. हरियाणा की डांसर सपना चौधरी ने अपना राज खोलते हुए बताया कि वह स्‍टेज पर डांस नहीं बल्कि एसआई बनना चाहती थीं. लेकिन पिता की मौत और घर में तंगी की वजह से उन्‍होंने कभी अपनी मां को यह बात नहीं बताई. वहीं विकास गुप्‍ता ने बताया कि उनकी वजह से उनके माता-पिता अलग हुए क्‍योंकि पिता की रहते हुए उनकी मां कभी भी अपनी मर्जी से जिंदगी नहीं जी पाई.

शिल्‍पा शिंदे ने बताया कि वे कभी अपने पिता को नहीं बता पाईं कि उन्‍होंने ग्रेजुएशन पूरी नहीं की. अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं. प्रियांक ने बताया कि जब वह नॉन एक्टर थे और उन्हें जब पहला शो मिला था तो पहले दिन शूट पर 2-3 घंटे बाद ही उन्हें वहां से निकाल दिया गया था. जिस इंसान की वजह से उन्हें निकाला गया था वो विकास गुप्ता थे.

सब्‍यसाची ने बताया कि वह सर्जरी कराना चाहते थे क्‍योंकि उन्‍हें लगता था कि उन्‍हें उनका प्‍यार जेंडर चेंज कराने पर ही मिलेगा. लव ने बताया कि वे अपने मामा की बाईक से पेट्रोल चोरी किया करते थे. हीना खान ने बताया कि बचपन में वो घर से भाग गई थी. जिसके बाद उन्हें पुलिसवालों ने देख लिया था और बाद में उनके माता-पिता को इसकी जानकारी दी थी. यह बात उनके माता-पिता और उनके अलावा किसी को पता नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola