ePaper

KBC-9 : ...जब अमिताभ की फिल्म के इस गाने को नहीं पहचान पायीं शिल्पा शेट्टी

Updated at : 02 Oct 2017 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
KBC-9 : ...जब अमिताभ की फिल्म के इस गाने को नहीं पहचान पायीं शिल्पा शेट्टी

बिग बी का सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है.बीते दिन टीवी पर टेलीकास्ट हुए शो की चर्चा आज हर जगह है.शनिवार को दिखाए गये शो में बॉलीवुड की धड़कन गर्ल शिल्पा शेट्टी नजर आयीं.दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति में हर शनिवार ‘नई चाह नई राह’ एपिसोड आता है, […]

विज्ञापन
बिग बी का सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है.बीते दिन टीवी पर टेलीकास्ट हुए शो की चर्चा आज हर जगह है.शनिवार को दिखाए गये शो में बॉलीवुड की धड़कन गर्ल शिल्पा शेट्टी नजर आयीं.दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति में हर शनिवार ‘नई चाह नई राह’ एपिसोड आता है, जिसमें न सिर्फ सेलिब्रिटी बल्कि एक सोशल वर्कर भी हॉट सीट पर नजर आता है.
इस बार के एपिसोड में शिल्पा शेट्टी के साथ हॉट सीट पर बैठे अफरोह शाह, जो वर्सोवा बीच क्लीन अभियान से जुड़े हुये हैं.और अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए वह केबीसी में नजर आए. हाल ही में ‘लिप सिंग बैटल’ में अमिताभ बच्चन की भूमिका निभा चुकी शिल्पा शेट्टी ने खुद को अमिताभ बच्चन का फैन बताया था लेकिन उनका ये झूठ बिग बी के सामने ज्यादा देर नहीं टिक पाया और शो के दौरान ही उनकी पोल खुल गई.
दरअसल, हुआ यूं कि खुद को अमिताभ बच्चन का फैन बताने वाली शिल्पा शेट्टी की पोल उस समय खुल गई जब वे अमिताभ की फिल्म के एक गाने को पहचान नहीं पाईं और उनके चेहरे की हवाइयां उड़ने लगी.वहीं इस रियलिटी शो को उसका पहला करोड़पति मिल गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola