ePaper

जानिए किस लिए सिक्स पैक एब्स बना रही हैं प्रियंका चोपड़ा!

Updated at : 04 Sep 2017 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
जानिए किस लिए सिक्स पैक एब्स बना रही हैं प्रियंका चोपड़ा!

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सिक्स पैक एब्स बना रही है. प्रियंका ने फिल्म ‘मैरीकॉम’ में बॉक्सर मैरीकॉम जैसा दिखने के लिए काफी मेहनत की थी. प्रियंका एक बार फिर अपने शरीर की सीमाओं को पुश करने का मन बना रही हैं. प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘इसंट इट रोमांटिक’ के लिए सिक्स पैक ऐब्स बना रही हैं. […]

विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सिक्स पैक एब्स बना रही है. प्रियंका ने फिल्म ‘मैरीकॉम’ में बॉक्सर मैरीकॉम जैसा दिखने के लिए काफी मेहनत की थी. प्रियंका एक बार फिर अपने शरीर की सीमाओं को पुश करने का मन बना रही हैं. प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘इसंट इट रोमांटिक’ के लिए सिक्स पैक ऐब्स बना रही हैं. फिल्म में वह योग सिखाने वाली महिला की भूमिका में हैं.
प्रियंका ने कुछ दिन पहले न्यूयॉर्क में इस फिल्म के कुछ सीन भी शूट किए थे. ‘इसंट इट रोमांटिक’ का निर्देशन टॉड स्ट्रॉस श्कलसन कर रहे हैं.
प्रियंका ने हॉलीवुड ड्रामा सीरीज ‘क्वांटिको’ के लिए भी अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की थी और वह एक बार फिर रोल की डिमांड को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसा कर दिखाने की कोशिश कर रही हैं जो पुरुष अभिनेताओं के लिए भी कई बार मुश्किल होता है. उनके फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola