केरल से लेकर विदेशों तक ‘दृश्यम 3’ का दबदबा, 9 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

Updated:
विज्ञापन
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कल्क्शन डे 9

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: मोहनलाल की नई सस्पेंस फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि, अब सिनेमाघरों में इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या थोड़ी कम होने लगी है.

विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है. इस सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, हालांकि, रिलीज के नौवें दिन इसके रोजाना के कलेक्शन में थोड़ी कमी देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद घरेलू और विदेशी बाजारों में फिल्म की पकड़ काफी मजबूत बनी हुई है.

नौवें दिन की कमाई में आई कमी

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने अपने नौवें दिन भारत में 2,524 शोज से करीब 4.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यह कमाई इसके पिछले दिन यानी गुरुवार 6.65 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम है. इस गिरावट के बाद भी फिल्म ने भारत में अब तक कुल 86.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 100.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विदेशों में हुई बंपर कमाई

इस फिल्म को हिट बनाने में विदेशों के बाजार का बहुत बड़ा हाथ रहा है. केवल नौवें दिन ही विदेशों से इस फिल्म ने 6.00 करोड़ रुपये की कमाई की है. अब तक विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 109.00 करोड़ रुपये हो चुका है. इसी शानदार प्रदर्शन की वजह से दुनिया भर में ‘दृश्यम 3’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 209.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

केरल में दिखा सबसे ज्यादा फिल्म का क्रेज

इस फिल्म को अपने घरेलू राज्य केरल में सबसे ज़्यादा प्यार मिल रहा है. फिल्म ने केवल नौवें दिन ही अकेले केरल से 4.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. इसके मुकाबले बाकी राज्यों जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को मिलाकर कुल कमाई 1 करोड़ रुपये से भी कम रही.

यह भी पढ़ें: दूसरे हफ्ते में लड़खड़ाई ‘चांद मेरा दिल’, जानिए 8 दिनों का पूरा हिसाब

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola