Narendra Modi: 'कांग्रेस ने अपने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बनाया', आंध्र प्रदेश में गरजे पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

Narendra Modi Andhra Pradesh

Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के सिलसिले में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी, पूर्वी गोदावरी में एक रैली को संबोधित किया.

विज्ञापन

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में विशाल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने झारखंड में जारी ईडी छापेमारी का जिक्र करते हुए कहा, आज मैं देश के सामने एक और संयोग की बात करता हूं. आखिर ऐसा क्यों है कि जिनके पास से नोटों के पहाड़ मिलते हैं वे कांग्रेस के प्रथम परिवार के करीबी होते हैं. कहीं ऐसा तो नहीं कि जो पैसे पकड़े जा रहे हैं वह कहीं सप्लाई होने के लिए रखे थे. कहीं ऐसा तो नहीं कि कांग्रेस के प्रथम परिवार ने देश भर में ऐसे ही काली कमाई के गोदाम बना रखे हैं. देश कांग्रेस के शहजादे से यह जानना चाहता है. कांग्रेस और INDI गठबंधन आए दिन ED-ED चिल्लाते हैं. आज इसका जवाब पूरा देश देख रहा है. झारखंड में ED ने आज नोटों के पहाड़ निकाले हैं. कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से यह नोटों का पहाड़ निकला है. कांग्रेस ने अपने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बना रखा था. मालूम हो सोमवार को ईडी ने रांची में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के नौकर के घर छापेमारी कर 20 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद किए हैं.

कांग्रेस के नेता नतीजों से पहले ही हार मान चुके हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, इस चुनाव में एक ओर कांग्रेस पार्टी है और दूसरी ओर YSR कांग्रेस है. कांग्रेस के नेता नतीजों से पहले ही हार मान चुके हैं. दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश की जनता ने YSR कांग्रेस को नकार दिया है, YSR कांग्रेस को पूरे 5 साल मिले लेकिन इन्होंने इस समय को बर्बाद किया और आंध्र प्रदेश को विकास में बहुत पीछे कर दिया.

Also Read: दो दिवसीय प्रवास पर बिहार आ रहे हैं पीएम मोदी, पटना में पहली बार करेंगे रोड शो

ये लोग सिर्फ भ्रष्टाचार प्रबंधन कर सकते हैं : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, YSR कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में तीन राजधानी बनाने की बात कही थी लेकिन इतने वर्षों में ये एक राजधानी भी नहीं बना पाए. ये लोग सिर्फ भ्रष्टाचार प्रबंधन कर सकते हैं. वित्तीय प्रबंधन YSR कांग्रेस के बस की बात नहीं है. ये लोग शराबबंदी के वादे के साथ सरकार में आए थे लेकिन आज राज्य सरकार ही शराब की डीलिंग और भ्रष्टाचार करने में लगी है. यहां शराब का बड़ा सिंडिकेट चल रहा है. YSR कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार फुल स्पीड में है लेकिन विकास पर ब्रेक लगा हुआ है.

Also Read: PM Modi Rally : ‘झारखंड में मिल रहा है नोटों का पहाड़’, ओडिशा की रैली में बोले पीएम मोदी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola