Lok Sabha Election 2024: कौन हैं 'दीदी नंबर 1' की रचना बनर्जी, जो भाजपा की लॉकेट चटर्जी को दे रहीं टक्कर?

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election Result 2024

Lok Sabha Election 2024: ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से रचना बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है. इनके खिलाफ भाजपा से लॉकेट चटर्जी चुनाव लड़ रही हैं. रचना बनर्जी एक एक्ट्रेस और पश्चिम बंगाल के रियलिटी शो की होस्ट हैं. राजनीति में रचना ने कैसे रखा कदम इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे.

विज्ञापन

TMC Candidate Rachna Banarjee: पश्चिम बंगाल की हुगली सीट पर अभिनेत्रियों का जादू चलने वाला है. दरअसल, तृणमूल कांग्रेस ने हुगली सीट से ‘दीदी नंबर 1’ को टिकट सौंपा है. यहां बात राजनीति और पूरे पश्चिम बंगाल की दीदी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नहीं बल्कि बंगाल के सबसे चर्चित और देखे जाने वाले रियलिटी शो दीदी नंबर 1 की होस्ट रचना बनर्जी की चल रही है. ममता बनर्जी हाल ही में दीदी नंबर 1 के सेट पर नजर आई थी. जिसके बाद रचना बनर्जी के राजनीति में कदम रखने के अटकलें तेज हो गई थी. अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कौन है रचना बनर्जी, जिसके हाथ में ममता दीदी ने हुगली सीट की कमान सौंपी है.

कौन है दीदी नंबर 1 की रचना बनर्जी?

रचना बनर्जी पश्चिम बंगाल का जाना माना चेहरा है. रचना बंगाली रियलिटी शो दीदी नंबर 1 की होस्ट हैं. यह शो पश्चिम बंगाल का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला रियलिटी शो है, जिसे खास करके औरतें बहुत पसंद करती है. लेकिन रचना बनर्जी एक होस्ट होने के अलावा एक अभिनेत्री और बिजनेसवुमेन भी हैं. इन्होंने कई बंगाली, तेलुगु, तमिल और उड़िया फिल्मों में काम किया है. जैसे प्रतिशोध, कर्तव्य, अकाई आक्षो, आंधा प्रेम. इसके अलावा वह हिंदी फिल्मों जैसे साल 1999 में रिलीज हुई सूर्यवंशम में हीरा का किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन के साथ, गौरी के किरदार में नजर आ चुकी हैं. रंचना बनर्जी ने साल 1944 में ‘मिस कोलकाता’ का खिताब भी जीता था.

Also Read- Lok Sabha Election 2024 Results: मोबाइल पर घर बैठे देखें चुनाव के नतीजे, पाएं हर सीट का अपडेट

Also Read- Lok Sabha Election 2024: पोस्टल बैलेट गिनती के लिए अलग कक्ष, ईटीपीबीएस की स्कैनिंग भी सुबह 8 बजे से

Also Read- Lok Sabha Election 2024 : चुनाव आयोग के निर्देश के बाद, बारासात और मथुरापुर के दो बूथों पर सुबह से चल रहा है मतदान

रचना बनर्जी का राजनीति में कदम

रचना बनर्जी को ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की हुगली सीट के लिए टिकट दिया है. रचना का राजनीति में यह पहला कदम है. चुनाव जीतने के लिए वह काफी मेहनत भी कर रही है और कई पदयात्राओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. रचना के खिलाफ लॉकेट चटर्जी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. वर्तमान में भाजपा से हुगली सीट की संसद लॉकेट चटर्जी हैं. लॉकेट चटर्जी भी एक बंगाली एक्ट्रेस हैं. वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. राजनीति में लॉकेट अब एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और वह काफी एक्टिव भी रहती हैं.

रचना बनर्जी ने उड़िया एक्टर से रचाई पहली शादी

रचना बनर्जी के पहले पति सिद्धांत मोहपात्रा भी एक एक्टर हैं. वह कई उड़िया फिल्मों में काम कर चुके हैं. रचना और सिद्धांत की जोड़ी बंगाली और उड़िया फिल्मों में सुपरहित जोड़ी मानी जाती थी. रचना और सिद्धांत कुछ साल साथ रहने के बाद साल 2004 में अलग हो गए. बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी राजनीति में अपनी जगह बना ली है. वह ओडिशा में दो बार बीजेडी की टिकट पर सांसद रह चुके हैं. हालांकि, वर्तमान में वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं. रचना साल 2007 में प्रोबल बासु के साथ दुबारा शादी के बंधन में बंधी और आपसी मतभेद के कारण दोनों साल 2016 में अलग हो गए. रचना का एक बेटा है. फिलहाल, रचना अपने राजनीति करियर और पश्चिम बंगाल की हाईएस्ट टीआरपी वाली रियलिटी शो पर बखूबी ध्यान दे रही हैं.

Also Read- Lok Sabha Election 2024 Results: मोबाइल पर घर बैठे देखें चुनाव के नतीजे, यहां मिलेगा हर सीट का अपडेट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola