Lok Sabha Election 2024 Results: मोबाइल पर घर बैठे देखें चुनाव के नतीजे, यहां मिलेगा हर सीट का अपडेट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Jun 2024 6:31 AM
Lok Sabha Election 2024 Results How To Check
Lok Sabha Election 2024 Results How To Check: दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत हाल ही में 6 हफ्तों का चुनाव पर्व मनाकर अब नतीजों का इंतजार कर रहा है. कौन जीता और किसे मिली शिकस्त? यह हर कोई जानना चाहता है. आप घर बैठे अपने फोन से चुनाव के नतीजे देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-
How To Check Lok Sabha Election 2024 Results: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की घड़ी आ चुकी है. चुनाव आयोग द्वारा 543 लोकसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. पूरे भारत के नागरिक 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो केंद्र में अगली सरकार के गठन का निर्धारण करेगा.
चुनाव आयोग द्वारा परिणामों की घोषणा करने की तैयारी के बीच, मतदाताओं के पास अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के परिणामों से अपडेट रहने के कई तरीके हैं. एक तरीका यह है कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों पर रियलटाइम अपडेट के लिए चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – results.eci.gov.in – पर जाएं.
Twitter X के 100 मिलियन क्लब में क्या 4 जून को शामिल हो जाएंगे PM Modi?
Rs 1.35 लाख करोड़ खर्च के साथ यह आम चुनाव बना सबसे महंगा चुनाव, जानें एक वोट की कीमत
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे ऐसे देखें
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से जुड़े रियलटाइम अपडेट के लिए आपको चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाना है. यहां आपको आम चुनाव परिणाम पर क्लिक करना है. अब अपना राज्य चुनें और अपना निर्वाचन क्षेत्र चेक कर लें. यहां आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा कि कौन-सा उम्मीदवार आगे चल रहा है और कौन पीछे चल रहा है. आप अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक उम्मीदवार के वोट भी देख सकते हैं.
आधिकारिक चुनाव आयोग की वेबसाइट के अलावा, किसी लोकसभा क्षेत्र के आरओ/एआरओ द्वारा दर्ज किये गए डेटा के अनुसार मतगणना के रुझान और परिणाम वोटर हेल्पलाइन ऐप पर उपलब्ध होंगे, जिसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. मतदाता निर्वाचन क्षेत्र और राज्यवार परिणामों के साथ-साथ जीतने और हारने वाले उम्मीदवारों को खोजने के लिए फिल्टर करके भी सर्च कर सकते हैं.
इसके अलावा, प्रभात खबर डॉट कॉम भी लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों पर लाइव अपडेट सहित व्यापक कवरेज प्रदान करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










