नहीं टूटा IAS अनुदीप का रिकॉर्ड, अब तक UPSC में सबसे ज्यादा मार्क्स
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Mar 2026 12:17 PM
UPSC 2017 के टॉपर IAS दुरीशेट्टी अनुदीप (बाएं) और 2025 के टॉपर अनुज अग्निहोत्री (दाएं)- Image Source Instagram
UPSC Highest Marks: यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद फाइनल मार्कशीट भी अपलोड कर दी गई है. UPSC मार्कशीट जारी होते ही एक बार फिर 2017 बैच के टॉपर दुरीशेट्टी अनुदीप का नाम चर्चा में है. इस बार भी अनुदीप का UPSC रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है.
UPSC Highest Marks: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर मार्कशीट जारी की गई है. इस बार राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. अनुज को यूपीएससी सिविल सर्विस में कुल 1071 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. हालांकि, अनुज भी 2017 बैच के टॉपर दुरीशेट्टी अनुदीप का रिकॉर्ड (UPSC Highest Marksheet) नहीं तोड़ पाए हैं.
UPSC Highest Marks: यूपीएससी में सबसे ज्यादा मार्क्स
यूपीएससी 2017 बैच के टॉपर दुरीशेट्टी अनुदीप ने यूपीएससी में अब तक सबसे ज्यादा मार्क्स प्राप्त किया है. IAS अनुदीप को UPSC में 2025 में से कुल 1126 मार्क्स प्राप्त किए थे. उन्हें लिखित परीक्षा में 950 मार्क्स और इंटरव्यू में 176 अंक मिले थे.

दुरीशेट्टी अनुदीप मुलरूप से तेलंगाना के रहने वाले हैं. उन्होंने BITS पिलानी से बीटेक की डिग्री हासिल की है. इसके बाद वो Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करने लगे. इसके साथ ही उन्होंने UPSC की तैयारी की और रैंक 1 हासिल करके IAS टॉपर बन गए.
अनुज अग्निहोत्री की मार्कशीट
यूपीएससी 2025 में पहला स्थान अनुज अग्निहोत्री को मिला है. अनुज ने इस परीक्षा में कुल 1071 मार्क्स प्राप्त किए हैं. उन्हें लिखित परीक्षा में 867 और इंटरव्यू में 204 अंक मिले. अनुज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था. अनुज अग्निहोत्री ने AIIMS जोधपुर से MBBS की डिग्री पूरी की है. उन्होंने UPSC मेन्स में Medical Science को ही ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना था.
UPSC CSE 2025 Final Result and Marks Check Here
कितने मार्क्स की परीक्षा?
यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट 2025 मार्क्स पर तय होता है. इसमें लिखित परीक्षा कुल 1750 अंकों की होती है. वहीं, इंटरव्यू राउंड जिसे पर्सनालिटी टेस्ट (UPSC PT) भी कहा जाता है कुल 275 अंकों का होता है.
यह भी पढ़ें: शक्ति दुबे से आगे निकले UPSC टॉपर अनुज, फाइनल मार्कशीट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










