आंगनवाड़ी वर्कर का बेटा बनेगा डॉक्टर, 616 अंक से दिलीप ने क्रैक किया NEET UG

Updated:
विज्ञापन

NEET UG क्रैक करने वाले दिलीप साहू

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dilip Sahu Success Story: आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और सीमित संसाधनों के बावजूद ओडिशा के दिलीप साहू ने हार नहीं मानी. NEET UG 2026 में 616 अंक और AIR 5919 हासिल कर उन्होंने साबित कर दिया कि मजबूत इरादे और लगातार मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है. उनकी प्रेरणादायक सफलता की कहानी पढ़ें.

विज्ञापन

Dilip Sahu Success Story: NEET जैसी कठिन परीक्षा को पास करने के लिए महंगी कोचिंग और बेहतर सुविधाओं को अक्सर जरूरी माना जाता है. हालांकि कई छात्र ऐसे भी हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों, आर्थिक तंगी और मुश्किल हालात के बावजूद अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया है. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है ओडिशा के रहने वाले दिलीप साहू की. आइए जानते है उनकी जर्नी के बारे में.

विज्ञापन

Dilip Sahu NEET Score and Rank: कितना स्कोर कर क्रैक किया NEET?

दिलीप साहू ने अपनी मेहनत और लगन से NEET UG 2026 की परीक्षा में 616 मार्क्स स्कोर किया है. इस मार्क्स के साथ उन्होंने AIR 5919 लाकर NEET क्रैक किया है. इस रैंक पर उन्हें एक अच्छा मेडिकल कॉलेज अलॉट हो सकता है.

Dilip Sahu Life Struggle: मां आंगनवाड़ी वर्कर

दिलीप के परिवार को गुजारा करने के लिए हमेशा मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उनके पिता साइकिल पर छोटे-मोटे सामान और चूड़ियां बेचकर गुजारा करते थे. वहीं उनकी मां पार्ट-टाइम आंगनवाड़ी वर्कर के तौर पे काम करती थीं. दिलीप के परिवार वाले उनके डॉक्टर बनने के सपने को हमेशा सपोर्ट करते थे. इसके लिए उन्हें लोन भी लेना पड़े था.

Dilip Health Issues: किडनी की बीमारी के साथ NEET की तैयारी

दिलीप के लिए यह सफर बिलकुल भी आसान नहीं था. NEET परीक्षा की तैयारी के दौरान, दिलीप को खुद पर शक, एंग्जायटी और हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों से जूझना पड़ा. उन्हें किडनी की एक बीमारी भी हुई थी, जिसके लिए उन्हें लगभग 1 महीने तक दवा लेनी पड़ी थी.

दिलीप को बड़े भाई ने किया मोटीवेट

दिलीप ने अपने बड़े भाई को MBBS की पढ़ाई करते हुए देखा और काफी मोटीवेट हुआ. इसके बाद उन्होंने डॉक्टर की पढाई शुरू की. उनके भाई ने ही उन्हें PhysicsWallah से मिलवाया, जिससे उन्हें क्लास 11 में 'अर्जुन' बैच और उसके बाद 'लक्ष्य' और फिर अपने ड्रॉप ईयर के दौरान 'यकीन 2.0' बैच तक पहुंचने में मदद की.

PhysicsWallah से की पढ़ाई

PhysicsWallah (PW) के टीचर अमित महाजन सर के लाइव टेलीग्राम सेशन ने उन्हें एंग्जायटी से निपटने में मदद की, जबकि MR सर, पंकज सर और समाप्ति मैम की क्लास उनके लिए सिखने का जरिया बन गईं. उन्होंने अपने बचपन के पेंटिंग के शौक को भी छोड़ दिया, ताकि वे अपने मेडिकल सपने को पूरी तरह से पूरा कर सकें.

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी छोड़ने का फैसला नहीं गया बेकार, NEET में चमक गईं स्मृतिलेखा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola