RRB NTPC इंटर लेवल का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 28 May 2026 4:36 PM
सांकेतिक फोटो (Canva)
RRB NTPC Inter Level Final Result 2026: रेलवे में एनटीपीसी इंटर लेवल परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से एनटीपीसी इंटर लेवल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.
RRB NTPC इंटर लेवल परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने NTPC Inter Level Final Result 2026 जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने CBT, टाइपिंग टेस्ट और बाकी चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अब अपना फाइनल रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट ऑफिशियल पोर्टल indianrailways.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है.
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे में 3445 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. उम्मीदवार अपने Enrollment Number, Registration Number और Date of Birth की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
RRB NTPC Inter Level Final Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RRB NTPC Inter Level Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Registration Number या Enrollment Number दर्ज करें.
- इसके बाद Date of Birth भरें और लॉगिन करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
RRB NTPC Inter Level Final Result 2026 Check Here
सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत सितंबर 2024 में हुई थी. इसके बाद CBT-I परीक्षा अगस्त और सितंबर 2025 में आयोजित की गई. फिर CBT-II परीक्षा दिसंबर 2025 में हुई और टाइपिंग टेस्ट फरवरी 2026 में कराया गया.
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया गया. सबसे पहले CBT Written Exam आयोजित हुआ. इसके बाद कुछ पदों के लिए Typing Test कराया गया. फिर सफल उम्मीदवारों का Document Verification और Medical Examination किया गया. इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की गई है.
यह भी पढ़ें: बिहार DElEd एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










