बिहार DElEd एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन
Bihar DElEd Admit Card 2026

सांकेतिक फोटो (Canva)

Bihar DElEd Admit Card 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- bsebdeled.cbrt.co.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar DElEd Admit Card 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड यानी BSEB ने Bihar DElEd Entrance Exam 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अब कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी है, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड कर लें और सभी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें.

कब होगी बिहार DElEd परीक्षा?

बिहार DElEd प्रवेश परीक्षा 08 जून 2026 से 22 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगी. बोर्ड की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक एडमिट कार्ड 28 मई 2026 को जारी कर दिया गया है. वहीं रिजल्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी.

ऐसे डाउनलोड करें Bihar DElEd Admit Card 2026

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.cbrt.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar DElEd Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Bihar DElEd Admit Card 2026 Download Link

इन बातों का रखें ध्यान

Bihar DElEd Admit Card 2026 में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जरूरी जानकारी दी गई होगी. इसके अलावा उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर भी मौजूद रहेगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जरूर चेक करें.

एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना जरूरी होगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी. कोशिश करें कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंच जाएं ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, 19838 कैंडिडेट्स पास

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन