UPSC Prelims Result 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द, इतना हो सकता है कट ऑफ मार्क्स
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Jun 2025 2:29 PM
UPSC Prelims Result 2025
UPSC Prelims Result 2025 Expected Cut Off: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. यूपीएससी प्रीलिम्स के रिजल्ट के साथ-साथ परीक्षार्थियों को कट ऑफ का भी इंतजार है.
UPSC Prelims Result 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. इस परीक्षा के लिए रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट – upsc.gov.in पर जारी होगा. रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी हो सकती है.
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 फरवरी 2025 तक का समय मिला था. इस परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को हुआ था. परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UPSC Prelims Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर UPSC CSE Civil Service Prelims Result 2025 Link पर जाना होगा.
- अगले पेज पर Check Result पर क्लिक करें.
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा.
- पीडीएफ में सेलेक्ट कैंडिडेट्स के रोल नंबर होंगे.
UPSC Prelims Expected Cut Off: कितना हो सकता है कट ऑफ मार्क्स?
| श्रेणी (Category) | अनुमानित कटऑफ (अंक में) |
|---|---|
| सामान्य (General) | 80 – 85 |
| ओबीसी (OBC) | 78 – 83 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 79 – 84 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 70 – 75 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 70 – 75 |
यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए जारी रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी हो सकती है. कई टॉप कोचिंग संस्थान की तरफ से यूपीएससी प्रीलिम्स के लिए संभावित कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है. इसमें Physics Wallah की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए कट ऑफ मार्क्स 80 से 85 तक हो सकता है.
UPSC Prelims Cut off 2024: कैसा था पिछले साल का कट ऑफ?
| श्रेणी (Category) | कटऑफ अंक (Cut Off Marks) |
|---|---|
| सामान्य (General) | 87.98 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 85.92 |
| ओबीसी (OBC) | 87.38 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 74.23 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 74.23 |
| PwBD श्रेणी 1 | 69.42 |
| PwBD श्रेणी 2 | 63.30 |
| PwBD श्रेणी 3 | 40.56 |
| PwBD श्रेणी 5 | 40.56 |
ये भी पढ़ें: सरकारी बैंक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, इस दिन होगा क्लर्क और PO Exam
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










