IBPS Calendar 2025 Released: सरकारी बैंक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, इस दिन होगा क्लर्क और PO एग्जाम

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :11 Jun 2025 1:05 PM
विज्ञापन
IBPS Clerk Recruitment 2025

IBPS Clerk Recruitment 2025

IBPS Calendar 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से 2025-26 के लिए ऑनलाइन कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP) का टेंटेटिव कैलेंडर जारी किया गया है. इस कैलेंडर में आईबीपीएस क्लर्क और पीओ जैसी भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित की गई है.

विज्ञापन

IBPS Calendar 2025: आईबीपीएस की तरफ से साल 2025-26 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है. यह कैलेंडर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) में भर्ती के लिए जारी हुआ है. इसमें बैंक में विभिन्न पदों जैसे क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), स्पेशलिस्ट ऑफिसर और कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स के लिए परीक्षा तारीखों का विवरण है. हालांकि, ये कैलेंडर (IBPS Exam Calendar 2025) जनवरी माह में ही जारी किया गया था. बता दें कि इस कैलेंडर में कुछ बदलाव नहीं हुआ है.

IBPS Calendar 2025: RRB परीक्षाओं का शेड्यूल

आईबीपीएस की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार RRB के लिए ऑफिस असिस्टेंट और CRP RRB-XIV (ऑफिसर स्केल I, II & III) के तहत प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई 2025 से शुरू होगी. ऑफिसर स्केल यानी Bank PO के लिए प्रारंभिक परीक्षा 27 और 3 अगस्त 2025 को, जबकि मुख्य परीक्षा 13 सितंबर 2025 को होगी.

IBPS Calendar 2025 for RRB Exam Check here

IBPS Clerk Exam Date 2025: कब होगी क्लर्क परीक्षा?

आईबीपीएस कैलेंडर के अनुसार ऑफिस असिस्टेंट यानी क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक और मुख्य परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. इसके लिए नोटिफिकेशन IBPS Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जारी होगा.

IBPS Exam Registration Process: कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

आईबीपीएस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन मोड में होगा. इसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए एक ही रजिस्ट्रेशन पर्याप्त होगा. उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और लाइव फोटो अपलोड करना होगा, जो निर्धारित आकार में जेपीईजी फॉर्मेट में होने चाहिए. सरकारी बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए हर साल आईबीपीएस की तरफ से परीक्षाओं का आयोजन होता है.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रालय और विभागों में 14000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई

ये भी पढ़ें: इस राज्य में एक्साइज कॉन्स्टेबल के लिए बंपर बहाली, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola