MSBSHSE 10th, 12th Result 2024 कल हो सकता है जारी, ऐसे देखें परिणाम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 May 2024 11:55 AM

विज्ञापन

MSBSHSE 10th, 12th Result 2024 to be out soon

MSBSHSE 10th, 12th Result 2024 to be out soon: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) जल्द ही महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024 जारी करने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

MSBSHSE 10th, 12th Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा एसएससी (कक्षा 10वीं) और एचएससी (कक्षा 12वीं) बोर्ड परिणाम 2024 बहुत जल्द जारी करने की उम्मीद है. खबरों के अनुसार, बोर्ड 10 मई, 2024 तक दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित करने की संभावना है. हालांकि, बहुप्रतीक्षित बोर्ड परिणामों की तारीख और समय पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

MSBSHSE 10th, 12th Result 2024: इन वेबसाइट्स पर बनाएं रखें नजर

mahresult.nic.in
mahahsscboard.in

Karnataka KSEAB SSLC 10th Result Declared: कर्नाटक 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें परिणाम

CGBSE CG Board Result 2024 अब से थोड़ी देर में होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Assam HS Result 2024 आउट, ऐसे करें चेक

MSBSHSE 10th, 12th Result 2024: मार्कशीट में मिलेगें ये डिटेल्स

छात्र का नाम
माता-पिता का नाम
रोल नंबर/सीट नंबर
छात्र की जन्मतिथि
विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक
स्कूल के नाम
ग्रेड
योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण या असफल)

MSBSHSE 10th, 12th Result 2024: किस प्रकार ऑनलाइन देखें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट- mahresult.nic.in पर जाएं
होमपेज पर “महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024” चिह्नित लिंक पर क्लिक करें (अभी तक सक्रिय नहीं)
दिए गए फ़ील्ड में छात्र का रोल नंबर और मां का पहला नाम प्रदान करें
‘परिणाम देखें’ बटन पर क्लिक करें.
mahresult.nic.in 2024 एचएससी ऑनलाइन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024 का स्क्रीनशॉट प्रिंट करें या सेव करें

MSBSHSE 10th, 12th Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

एक उम्मीदवार को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है. परिणाम जारी होने के बाद, जिन छात्रों को लगता है कि उन्हें उच्च ग्रेड प्राप्त हो सकते थे, वे अपने परिणामों के सत्यापन का अनुरोध कर सकते हैं. जो उम्मीदवार अपने परिणामों से असंतुष्ट हैं, वे उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का विकल्प भी चुन सकते हैं. उत्तर पुस्तिका के लिए पुनर्मूल्यांकन अनुरोध उन छात्रों के लिए खुले होंगे जो उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी का अनुरोध करेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola