UP Police को मिले 4543 दारोगा, SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी

UP Police की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UP Police SI Final Result 2026: यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें कुल 4543 उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है.
UP Police SI Final Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा. बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है. साथ ही कट ऑफ लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त 2025 से शुरू हुए थे और 11 सितंबर 2025 तक फॉर्म भरे गए थे. लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित हुई थी. इसके बाद 7 मई 2026 को लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया. सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) 15 और 16 जून को हुए. वहीं Physical Efficiency Test (PET) पहले स्थगित हुआ और बाद में 1, 2 और 3 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया. अब पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है.
ऐसे चेक करें UP Police SI Final Result 2026
- सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP Police SI Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Registration Number, Enrollment Number या अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- इसके बाद Date of Birth भरकर लॉगिन करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और चयन की स्थिति दिखाई देगी.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
UP Police SI Result 2026 Check Here PDF
कैसा रहा यूपी पुलिस दारोगा का रिजल्ट?
UPPRPB की ओर से जारी फाइनल रिजल्ट के अनुसार कुल 4543 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इनमें सबसे अधिक 4242 पद नागरिक पुलिस में उप निरीक्षक (पुरुष एवं महिला) के हैं. इसके अलावा 135 पद प्लाटून कमांडर (PAC) और 60 पद प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल) के लिए चयन हुआ है.
वहीं 106 महिला उम्मीदवारों का चयन महिला बटालियन के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर किया गया है. सभी चयनित अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, PST और PET समेत सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे किए हैं.
ये भी पढ़ें: UP Police कांस्टेबल का रिजल्ट जल्द, जानें कहां करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










